कई ग्रामीणों के शौचालय की प्रोत्साहन राशि निकाल ली गई, लेकिन उन्हें पैसा नहीं दिया गया। इस बात से नाराज ग्रामीणों ने आवदेन के माध्यम से कलेक्टर से शिकायत की। कलेक्टर के निर्देश पर झलमला ग्राम पंचायत में आम सभा आयोजित कर अकलतरा सीईओ अन्वेश घृतलहरे, तहसीलदार, सूर्यकांत साय, पंचायत इंस्पेक्टर फागूराम त्रिघोष्टी ने ग्रामीणों की शिकायत को लिपिबद्ध किया और उसे लेकर सरपंच सचिव का भी जवाब मांगा।