पहले भी कर चुका है इस तरह की हरकत
बताया जा रहा है कि डीईओ आफिस का क्लर्क बेदराम साहू पहले भी इस तरह का हरकत कर चुका है। दो दिन पहले भी वह शराब की नशे में दफ्तर पहुंचा और वह डीईओ जीपी भास्कर से बहस करने लगा। डीईओ ने उसे खरी-खोटी सुनाया भी था, तब वह डीईओ को अपने खंड के आलमारियों की चाबी सौंपते हुए गलत तरीके से पेश आया था। उस दिन डीईओ ने उसे केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया था, लेकिन सोमवार की उसकी करतूत बर्दाश्त से बाहर हो गई। इसके कारण उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।