6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हर रोज हो रही दुर्घटनाएं, इसके बाद भी बेपरवाह पीडब्ल्यूडी व पीएमजीएसवाय के अधिकारी

इस सड़क को लेकर अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही सड़क का कायाकल्प होगा, क्योंकि इसके निर्माण का प्रोजेक्ट एडीबी को दे दिया गया है।

2 min read
Google source verification
हर रोज हो रही दुर्घटनाएं, इसके बाद भी बेपरवाह पीडब्ल्यूडी व पीएमजीएसवाय के अधिकारी

हर रोज हो रही दुर्घटनाएं, इसके बाद भी बेपरवाह पीडब्ल्यूडी व पीएमजीएसवाय के अधिकारी

जैजैपुर. मालखरौदा मिशन चौक से जैजैपुर तक 18 किलोमीटर लंबी सड़क की हालत यह हो गई है कि शायद ही इससे कोई अधिकारी आना-जाना करते होंगे। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे होने से राहगीर आए दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। इसके बाद भी न तो पीडब्ल्यूडी और न पीएमजीएसवाय के अधिकारी इसकी सुध ले रहे हैं।

मालखरौदा मिशन चौक से जैजैपुर तक 18 किलोमीटर लंबी सड़क में 12 किलोमीटर हिस्सा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत आता है और शेष 6 किलोमीटर पीडब्ल्यूडी चांपा डिवीजन के अंतर्गत है। इस सड़क की बात करें तो दोनों विभाग के हिस्से की सड़क के परखच्चे उड़ गए हैं। लोग अब तो यह तक कहने लगे हैं कि यह सड़क अनाथ हो गई है। एक साल से इस सड़क की मरम्मत का कार्य न तो पीएमजीएसवाय के द्वारा नहीं किया गया है।

Read More : Video Gallery : इस नदी का जल स्तर बढ़ा, आपदा प्रबंधन टीम के इतने सदस्य मोटरबोट समेत तैनात

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब यह सड़क पीडब्ल्यूडी में शामिल हो गई है, जबकि हकीकत में पीडब्ल्यूडी के पास मात्र छह किलोमीटर सड़क का हिस्सा ही है। पीडब्ल्यूडी के ईई वायके गोपाल का कहना है कि उन्होंने सड़क का निरीक्षण किया है। वह जल्द ही अपने हिस्से की सड़क में पैच रिपेयर का कार्य कराएंगे, जिससे राहगीरों को परेशानी न हो। वहीं पीडब्ल्यूडी के एसडीओ एसपी साहू इतने होनहार अधिकारी हैं कि उन्हें न तो इस बारे में कुछ पता और नहीं यह जानकारी कि सड़क बदहाल है। सबसे खराब हालत मिशन चौक से पिहरीद तक का पांच किलोमीटर सड़क की है।

इस पर दोपहिया चार पहिया वाहन चलना तो दूर पैदल चलने में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चे स्कूल जाने में परेशान हो रहे हैं। उनके जूते कपड़े कीचड़ से सन जाते हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में काफी रोष है और उनका कहन है कि यदि जल्द सुधार कार्य नहीं हुआ तो वह धरना आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

एडीबी बनाएगी सड़क
इस सड़क को लेकर अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही सड़क का कायाकल्प होगा, क्योंकि इसके निर्माण का प्रोजेक्ट एडीबी को दे दिया गया है। एडीबी के ईई ने यहां का दौरा भी कर लिया है। जल्द ही इस सड़क का टेंडर होने के बाद जल्द ही बरसात के बाद सड़क निर्माण का कार्य किया जाएगा।