
School Scholorship : नवमीं से बारहवीं क्लास के छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन छात्रवृत्ति पोर्टल 10 जनवरी को बंद कर दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अब छात्र-छात्राओं के पास महज 7 दिन का समय शेष है। जबकि 6 हजार 169 विद्यार्थियों का अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है।
छात्रवृत्ति पोर्टल 10 जनवरी से बंद हो जाएगा। इसे सभी संबंधित स्कूलों को जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में तकनीकी समस्या आने की जानकारी मिली है। जिन छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन बाकी है, प्राथमिकता से पूरा कराने कहा जा रहा है। रजिस्ट्रेशन नहीं होने से स्कालरशिप का लाभ नहीं मिल पाएगा।
फैक्ट फाइल
25275 कुल पंजीकृत छात्र
18705 स्वीकृत आवेदन
400 आवेदन स्कूल स्तर पर लंबित
6169 छात्रों का रजिस्ट्रेशन शेष
10 जनवरी तक अगर इन छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन छात्रवृत्ति पोर्टल में रजिस्ट्रेशन नहीं होता है ये छात्र-छात्राएं स्कालरशिप पाने से वंचित हो जाएंगे। इधर इसमें बड़ी समस्या यह है कि इस बार छात्रवृत्ति के लिए रजिस्ट्रेशन स्वयं छात्र-छात्राओं को ही करना है। स्कालरशिप के लिए पहली बार नियम को बदला गया है। इस नियम के फेर में विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। 6169 विद्यार्थियों ने अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है।
गौरतलब है कि हाईस्कूल से लेकर हायर सेकेंडरी में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को दिए जाने वाले स्कालरशिप योजना लिए इस बार नियम में बदलाव हुआ है। नेशनल स्कारलशिप पोर्टल में छात्र-छात्राओं को इस बार खुद से अपना रजिस्ट्रेशन करना है। इसके पहले तक यह काम स्कूल स्तर पर पूरा कराया जाता है। बदले नियम के चलते छात्र-छात्राओं को कम्प्यूटर सेंटर तक दौड़ लगानी पड़ रही है। इसके चलते स्कालरिशप पोर्टल में पंजीयन का काम निर्धारित तिथि निकल जाने के बाद भी नहीं हो पाया है।
स्कालरशिप के लिए 26 हजार 252 छात्र पंजीकृत
नेशनल स्कारलशिप पोर्टल में शिक्षा सत्र 23-24 के छात्रवृत्ति के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि एक बार बढ़ाई जा चुकी है। पहले 30 नवंबर थी पर अधिकांश छात्राें का रजिस्ट्रेशन नहीं होने से तारीख बढ़ाई गई थी। अब छात्रवृत्ति पोर्टल बंद करने 10 जनवरी तक सूचना जारी कर दी गई है। इससे विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गई है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जांजगीर-चांपा के अनुसार जिले में नवमीं से बारहवीं तक इस बार 26 हजार 525 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ दिलाया जाना है। इनमें छात्रवृत्ति के लिए 18 हजार 705 छात्र-छात्राओं का ही आवदेन पूर्ण हुआ है। इसमें 400 आवेदन विद्यालय स्तर पर पेंडिंग है जबकि 6169 विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन ही नहीं कर पाए हैं।
Published on:
04 Jan 2024 05:33 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
