19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैंक पहुंचे ग्रामीण रह गए हक्के-बक्के, जब थोड़ी ही देर में तहसीलदार ने उपभोक्ताओं को बाहर कर गेट पर लटका दिया ताला, पढि़ए खबर…

-यहां का एक भी ग्राहक बैंक की सुविधा से संतुष्ट नहीं है, ग्रामीणों इस कार्रवाई की काफी प्रशंसा भी की है।

2 min read
Google source verification
बैंक पहुंचे ग्रामीण रह गए हक्के-बक्के, जब थोड़ी ही देर में तहसीलदार ने उपभोक्ताओं को बाहर कर गेट पर लटका दिया ताला, पढि़ए खबर...

जांजगीर-अमलीडीह. डभरा ब्लाक के छपोरा स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में आर्थिक अनियमितता के चलते गुरुवार को ताला जड़ दिया गया। दोपहर एक बजे मालखरौदा तहसीलदार प्रियंका बंजारा के द्वारा की गई इस कार्रवाई से ग्रामीण हक्के बक्के रह गए। ग्रामीणों ने कार्रवाई के बारे में पूछा भी लेकनि बैंक प्रबंधन ने भी जानबूझ कर अपनी कमी छिपाने के लिए अनभिज्ञता जाहिर कर दी। जबकि हकीकत यह है कि बैंक प्रबंधन ने लेन-देन में व्यापक गड़बड़ी की है। जिसके चलते बैंक में यह कार्रवाई हुई है।

मालखरौदा ब्लाक के छपोरा ग्रामीण बैंक में गुरुवार को सब काम ठीक चल रहा है। ग्राहक बैंक के काउंटर में लेन-देन कर रहे थे। तभी अचानक दोपहर एक बजे मालखरौदा तहसीलदार प्रियंका बंजारा बैंक पहुंची और ग्राहकों को बाहर निकालकर बैंक के दोनों ओर का ताला जड़ दिया।

Read More : केबल वायर को खपाने खोज रहा था ग्राहक, पुलिस को भनक लगते ही दी दबिश, आरोपी गिरफ्तार

इस दौरान बैंक के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। न तो बैंक के कर्मचारी तहसीलदार से कुछ पूछने की हिम्मत कर पाए और न ही तहसीलदार ने बैंक कर्मियों को कुछ बताया। सूत्रों का कहना है कि बैंक प्रबंधकों द्वारा ग्रामीण किसानों की जमापूंजी में बड़ी हेराफेरी की गई है। जिसके चलते सक्ती एसडीएम ने इतनी बड़ी कार्रवाई की है।

बैंक के ग्राहक परेशान
गुरुवार सुबह बैंक में लेन-देन के लिए आसपास के गांव के सैकड़ों ग्राहक पहुंचे थे। इनमें से कोई वृद्धा पेंशन के लिए आया था तो कोई चेक बनवाने। कोई पैसा जमा करने आया था तो निकालने। ग्रामीणों ने बताया कि बैंक में ग्राहकों को समय पर रकम नहीं मिल पाती। मिलती भी है तो मात्र दो से तीन हजार रुपए। मोटी रकम की जरूरत पडऩे पर बैंक प्रबंधकों को घुमाया जाता है। बड़ी बात यह है कि यहां का एक भी ग्राहक बैंक की सुविधा से संतुष्ट नहीं है। ग्रामीणों इस कार्रवाई की काफी प्रशंसा भी की है।

पहली बार हुई इस तरह की कार्रवाई
बताया जा रहा है कि ग्रामीण बैंकों में आर्थिक अनियमितता की कई शिकायतें सामने आई हैं, लेकिन जिले के कलेक्टर ने इस हल्के में न लेते हुए जिले के तेज तर्रार एसडीएम इंद्रजीत बर्मन को यह केस दे दिया और एसडीएम ने जो कार्रवाई की वह आज से पहले कभी नहीं हुई। फिलहाल जांच कौन करेगा और क्या शिकायत थी यह गोपनीय रखा गया है। तहसीलदार प्रियंका बंजारा का कहना है कि उन्होंने एसडीएम के निर्देशन में बैंक में कार्रवाई की है।

-ग्रामीण बैंक में आर्थिक अनियमितता की शिकायत मिली है। जिसके चलते बैंक को बंद कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
-इंद्रजीत बर्मन, एसडीएम सक्ती