26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अतिक्रमण के विरूद्ध बेअसर है प्रशासन की कार्रवाई, दूसरे ही दिन फिर सज गइ दुकानें

बेजाकब्जाधारी हटने का नाम नहीं ले रहे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 9 Jul 2018, 2:30 PM IST

बेजाकब्जाधारी हटने का नाम नहीं ले रहे

बेजाकब्जाधारी हटने का नाम नहीं ले रहे

जांजगीर-चांपा. कचहरी चौक से बेजाकब्जा हटाने प्रशासन को पसीना आ रहा है। बेजाकब्जा हटाने लगातार अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन बेजाकब्जाधारी हटने का नाम नहीं ले रहे हैं। हर बार की तरह गत शनिवार को भी नगरपालिका ने कचहरी चौक के पास से बेजाकब्जा हटाने अभियान चलाया लेकिन रविवार की सुबह फिर दुकानें पहले की तरह सज गईं।


माह भर पहले कलक्टर व एसपी के निर्देशन में नगरपालिका जिला प्रशासन व पुलिस की टीम ने कचहरी चौक के पास से बेजाकब्जा हटाने की मुहिम छेड़ी थी। एक दिन बेजाकब्जा टूटा इसके बाद बेजाकब्जाधारी प्रशासन पर भारी पड़ गए। तहसीलदार स्वाती साय बेजाकब्जा तुड़वाने खुद मैदान पर निकली, लेकिन पहले दिन बेजाकब्जाधारी व्यवासायियों को एक दिन की मोहलत देते हुए अतिक्रमण करने की छूट देकर चली गईं।

Read more- Video Gallery : उद्योग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, कहा- करेंगे चुनाव का बहिष्कार, काले झंडे दिखाकर पार्टी को करेंगे चलता

अधिकारियों ने सोचा कि दूसरे अतिक्रमणकारी अपने आप अपनी दुकानों को हटा लेंगे, लेकिन दूसरे दिन तो दूर उसी दिन यानी शनिवार की शाम को ही व्यवसायियों ने अपनी दुकान फिर से उसी जगह सजा ली। आखिरकार अभियान ठंडे बस्ते पर चला गया। चाट, गुपचुप, फल, अंडे के दुकानदारों की दुकानें फिर से सज गईं थी। दिलचस्प बात यह है कि दूसरे दिन अधिकारियों की टीम अतिक्रमण हटाने ही निकली और संडे यानि रेस्ट डे मानकर चैन की नींद सोते रहे। अब देखना है कि सोमवार को वह कितना सफल हो पाते हैं। अलबत्ता कचहरी चौक में फिर से अतिक्रमणकारियों का बोल बाला रहा।


स्थानीय अधिकारी खींच रहे हाथ
अतिक्रमण हटाने की इस मुहिम में नगर पालिका के इंजीनियर से लेकर पुलिस और जिला प्रशासन की टीम में कई ऐसे अधिकारी हैं जो कि जिले के ही निवासी है। ऐसे में वह अपना हांथ अतिक्रमण हटाने की मुहिम से इसलिए खींच रहे हैं कि उनकी स्थानीय स्तर पर बुराई होगी।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग