युवकों की भीड़ ने हाथ जोड़कर भारत बंद का समर्थन मांगा। नगर बन्द कराने निकले युवको की टोली सबसे पहले बस स्टैंड चौक के पास एकत्रित हुए। युवकों की भीड़ एकत्रित होने के बाद सभी युवक एक साथ दुकान वालों के सामने हाथ जोड़कर भारत बंद को सफल बनाने की अपील की जिसे नगर के व्यवसायी ने भी स्वीकारा और अपनी अपनी दुकानों का शटर बन्द कर दिया। नगर में युवकों की टोली ने बस स्टैंड चौक से पैदल मार्च करते हुए नगर के मुख्य चौक चौराहे नटराज चौक, बॉम्बे मार्केट, केरा चौक, पुल चौक, रेस्ट हाउस रोड, थाना चौक, मध्य नगरी चौक की दुकानों के मालिकों को दुकान बंद कर भारत बंद का समर्थन करने का आग्रह किया।