11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दोस्त के साथ मिलकर दोस्त का गला घोटा, बड़ी घटना को दिया अंजाम, पढ़िए पूरी खबर

Janjgir Murder : जोगीडीपा मोहल्ले के लोगों ने धनेश का शव सोंठी के पास लगे हसदेव नदी के तट पर देखा था। युवक के गले में धारदार हथियार के चोट के निशान थे। जिसे देखकर हत्या की अशंका जताई जा रही थी।

2 min read
Google source verification
 जोगीडीपा मोहल्ले के लोगों ने धनेश का शव सोंठी के पास लगे हसदेव नदी के तट पर देखा था। युवक के गले में धारदार हथियार के चोट के निशान थे। जिसे देखकर हत्या की अशंका जताई जा रही थी।

दोस्त के साथ मिलकर दोस्त का गला घोटा, बड़ी घटना को अंजाम, पढ़िए पूरी खबर

जांजगीर-चांपा. बम्हनीडीह थानांतर्गत बावाडेरा सोंठी निवासी निवासी धनेश गोस्वामी पिता जवाहर (35) का शव 3 अगस्त को हसदेव नदी के तट पर मिला था। अज्ञात आरोपियों ने उसकी हत्या कर शव ठिकाना लगाने नदी में फेंक दिया था। वारदात को अंजाम कोई और नहीं बल्कि उसके दोस्तों ने ही इस वजह से दिया था कि धनेश आए दिन शराब पीकर गाली गलौच करता था। जिसके चलते उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यायिक रिमांड में भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक 4 अगस्त की सुबह तकरीबन 12 बजे जोगीडीपा मोहल्ले के लोगों ने धनेश का शव सोंठी के पास लगे हसदेव नदी के तट पर देखा था। युवक के गले में धारदार हथियार के चोट के निशान थे। जिसे देखकर हत्या की अशंका जताई जा रही थी। इस बात की सूचना मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। लोगों ने मामले की सूचना डायल 112 को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया। मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच पड़ताल के दौरान यह बात सामने आई थी कि धनेश शराब पीकर ग्राम सोंठी के रामेश्वर साहू उर्फ भीम की दुकान में आए दिन शराब पीकर गालौच करता था। इतना ही उन्हें धमकाता भी था। जिसके चलते रामेश्वर साहू उससे सबक सिखाना चाहता था। रामेश्वर ने दोस्त धनंजय धनुहार के साथ मिलकर उसकी हत्या कर नदी में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी तिवारीडीपा सोंठी निवासी रामेश्वर उर्फ भीम पिता सुमिरन साहू (22) एवं उसके साथी धनुहार पारा सोंठी निवासी धनंजय धनुहार पिता रामलाल (28) को धारा 302, 201 के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

READ : पत्नी को इस चीज की थी इतनी लालच कि पति नहीं कर सका पूरा, उठा लिया ये खौफनाक कदम...
इस तरह दिया वारदात को अंजाम
दो अगस्त को धनेश गोस्वामी रामेश्वर साहू की दुकान की तरफ अपने दोस्तों के साथ गया और इस बीच रामेश्वर से फिर उसकी तना-तनी हो गई। इसी रात को रामेश्वर साहू अपने दोस्त धनंजय धनुहार के साथ मिलकर धनेश को नदी किनारे ले गए और दोनों ने मिलकर धनेश का गला दबा दिया। धनेश के शव को बाइक में रखकर गांव के पास नदी किनारे ले गए और नदी में फेंक दिया। वहीं उसकी बाइक को गांव के भारत पटेल के खेत स्थित कुआं में फेंक दिया।