27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#topic of the day- निसंतानों को संतान का सुख देती हैं मां : गोविंद

पत्रिका टॉपिक ऑफ द डे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 2 Jun 2018, 2:27 PM IST

पत्रिका टॉपिक ऑफ द डे

पत्रिका टॉपिक ऑफ द डे

जांजगीर-चांपा. पत्रिका टॉपिक ऑफ द डे में आज मेहमान के रूप में चंद्रपुर से मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी गोविंद अग्रवाल पहुंचे। उन्हें चंद्रहासिनी मंदिर के बारे में बताया कि यह मंदिर कितना पुराना है शायद किसी को पता नहीं होगा। यहा आदि काल का मंदिर है। इसकी सुरक्षा को लेकर 1995 में ट्रस्ट बनाया गया और उसके बाद से लगातार समाज सेवा के कार्य होने के साथ ही मंदिर की भव्यता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने मंदिर की मान्यता के बारे में बताया कि कई निसंतान दंपत्तियों को यहां मां के आशीर्वाद से संतान का सुख प्राप्त हुआ है।


अग्रवाल ने बताया कि मंदिर में चार नवरात्रि मनाई जाती है। इनमें दो गुप्त नवरात्र, एक क्वांर और एक चैत्र नवरात्रि शामिल हैं। उन्होंने कि यहां नवरात्र के समय 11000 ज्योति कलश प्रज्जवलित होते हैं. इसके साथ ही यहां शतचंडी पाठ, भंडारा, भव्य कलश यात्रा, दर्शनार्थियों के लिए शरबत व भोज की व्यवस्था सहित हर साल राम कथा और देवी भागवत कथा आयोजित की जाती है।

Read more : हास्य कवियों ने जब छोड़े हंसगुल्ले सुनने वाले हो गए लोट-पोट

ट्रस्ट के द्वारा अब तक मुक्तिधाम का मेंटिनेंस, धर्मशाला मिरौनी ग्राम में, अंतिम संस्कार के लिए मदद, हेल्थ कैंप आयोजित करना, भागवत कथा आदि में मदद, राज्य में जिले से टॉप टेन आने वाले प्रतिभावान छात्राओं को 21 व छात्रों 11 हजार दिया जाता है। इसके साथ ट्रस्ट के द्वारा छह करोड़ की लागत सीबीएससी पैटर्न का स्कूल और पांच करोड़ की लागत से गोपाल जी का मंदिर बनाया गया है।

विकास यात्रा से हुआ गरीबों का भला
गोविंद अग्रवाल ने बताया कि राज्य के मुखिया द्वारा जो वर्तमान में विकास यात्रा की जा रही उससे गरीब जनता को सीधा लाभ मिल पा रहा है। शासन की जो योजनाएं जमीन पर लागू नहीं हो पा रहीं वह सीएम के आने से आनन-फानन में लोगों तक पहुंच रही हैं। प्रशासन अलर्ट हुआ है। गरीबों को न्याय मिल रहा है। जिल लोगों को आवास का लाभ नहीं मिला उन्हें लाभ मिला। समाधान शिविर लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी जा रही है। हकीकत यह है कि आज लोग कह रहे हैं कि पिछले साढ़े 14 सालों में जो विकास हुआ है वह पहले कभी राज्य में देखने को नहीं मिला है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग