इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को बयान के लिए नोटिस दिया था, लेकिन परिजन पखवाड़े भर तक व्यक्तिगत कारणों के चलते अकलतरा थाने में बयान देने नहीं जा पाए थेे। सप्ताह भर पहले परिजनों ने अकलतरा थाने में बयान दर्ज करा चुके हैं। इसके बाद भी पुलिस अब तक इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पाई है। पुलिस का कहना है कि इन दिनों नवरात्रि की व्यस्तता के कारण मामले की जांच अधर में है, लेकिन बहुत जल्द इस मामले में आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया जाएगा।