ग्रामीणों ने बताया कि, चोंगरीबाहर से कोरंगा पुल तक की सड़क की स्थिति खराब हो जाने के कारण बरसात के मौसम में स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब इस सड़क के डामरीकरण से न केवल स्थानीय नागरिकों को राहत मिलेगीए बल्कि दो अन्य राज्य ओडिशा और झारखंड के आवागमन में भी सुगमता होगी।