11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhattisgarh Crime: युवक को रस्सी से बांधकर पीटा, वायरल वीडियो के बाद जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh Crime: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक युवक को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। मानसिक रूप से कमजोर बताए जा रहे युवक की पिटाई के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification
युवक को रस्सी से बांधकर पीटा (photo source- Patrika)

युवक को रस्सी से बांधकर पीटा (photo source- Patrika)

Chhattisgarh Crime: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ लोग एक युवक को रस्सी से बांधकर डंडों और हाथ-मुक्कों से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Chhattisgarh Crime: रस्सी से बांधकर की गई बेरहमी

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक को पहले रस्सी से बांधा गया और फिर कई लोगों ने मिलकर उसकी पिटाई की। घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

आपसी विवाद के बाद बढ़ा मामला

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह अक्सर आसपास के लोगों से विवाद करता था और गाली-गलौज भी करता था। इसी को लेकर पड़ोस में रहने वाले एक परिवार से उसका विवाद हुआ, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। जानकारी के मुताबिक यह वीडियो करीब चार दिन पुराना है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया, जिसके बाद अधिकारियों ने तुरंत जांच शुरू कर दी।

Chhattisgarh Crime: आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh Crime: अन्य खबर

CMO के सामने अकाउंटेंट की पिटाई

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग नगर पंचायत कार्यालय में सरकारी दफ्तर का माहौल उस वक्त अखाड़े में बदल गया, जब CMO चेंबर के भीतर अकाउंटेंट और कुछ लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

वायरल वीडियो में नगर पंचायत के अकाउंटेंट संदीप चंद्राकर के साथ कुछ लोग मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान संदीप भी एक व्यक्ति की पगड़ी निकालकर जवाबी हमला करते नजर आ रहे हैं। मौके पर मौजूद दुष्यंत साहू बीच-बचाव करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि इंजीनियर भी वहां मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

जशपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग