5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जाैनपुर में 7046 ने छाेड़ी पीसीएस प्री की परीक्षा

पीसीएस प्री की परीक्षा ज़िले के 48 केंद्राें पर कराई जा रही है

less than 1 minute read
Google source verification
PCS

PCS

जौनपुर. पीसीएस प्री के प्रथम पाली की परीक्षा में 7 सात हज़ार 46 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। रविवार काे संपन्न हुई प्रथम पाली की इस परीक्षा में 15 हजार 296 ही अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 7 हजार 46 अभ्यर्थियाें ने परीक्षा छाेड़ दी।

पीसीएस प्री की परीक्षा ज़िले के 48 केंद्राें पर कराई जा रही है। इसमें 22 हजार 442 परीक्षार्थियाें काे शामिल हाेना था। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक कराई गई। इस दाैरान 15 हजार 296 परीक्षार्थी ही शामिल रहे। सात हजार 46 अभ्यर्थियाें ने परीक्षा छाेड़ दी है। परीक्षा के नाेडल अधिकारी आरपी मिश्रा ने बताया द्वितीय पाली की परीक्षा दाेपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी। सकुशल परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक-एक पर्यवेक्षक आैर स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।