6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Panchayat Election Result : अभिनेत्री दीक्षा सिंह और अमिताभ बच्चन दोनों हारे चुनाव

UP Panchayat Election Result में जौनपुर से जिला पंचायत सदस्य पद पर किस्मत आजमा रहे Amitabh Bachchan और Diksha Singh को जनता ने नकारा

2 min read
Google source verification
actress-deeksha-singh-and-amitabh-bachchan-lost-in-panchayat-election.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
जौनपुर.यूपी पंचायत चुनाव (UP Panchayat Election Result) के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इस बार आए नतीजे काफी चौंकाने वाले हैं, जिन्हाेंने अच्छे-अच्छों की बोलती बंद कर दी है। जौनपुर जिला पंचायत सदस्य के चुनाव काफी चर्चाओं में रहे क्योंकि यहां एक सीट पर मशहूर अभिनेत्री दीक्षा सिंह (Diksha Singh) थीं तो एक अन्य सीट पर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपनी किस्मत आजमा रहे थे, लेकिन दोनों को ही जनता ने नकार दिया है। हालांकि अमिताभ बच्चन को लेकर जिले में चर्चा का दौर जारी है।

यह भी पढ़ें- बाहुबली की पत्नी के सामने बीजेपी कैंडिडेट की जमानत जब्त, जौनपुर में मजबूत होगी धनंजय सिंह की सियासी जमीन

चौंकिए मत... दरअसल, हम जिन अमिताभ बच्चन के यूपी पंचायत चुनाव (UP Panchayat Chunav) में हारने की बात कर रहे हैं, वह बॉलीवुड के शहंशाह बिग बी नहीं, बल्कि उन्हीं के नाम वाले बसपा समर्थित प्रत्याशी अमिताभ बच्चन हैं। अमिताभ बच्चन जौनपुर वार्ड नंबर 71 से जिला पंचायत सदस्य के पद पर अपनी किस्मत आजमा रहे थे, जिन्हें बृजेश यादव उर्फ जनता यादव के सामने हार मिली है। जनता यादव को को कुल 3131 मत मिले हैं तो अमिताभ को 1998 वोट मिले हैं। इस तरह अमिताभ बच्चन को 1133 मतों से हार का सामना करना पड़ा है।

वहीं, यूपी पंचायत चुनाव में अभिनेत्री दीक्षा सिंह का ग्लैमर भी काम नहीं आ सका है। जौनपुर जिले के वार्ड संख्या-26 से जिला पंचायत सदस्य पद पर अपनी किस्मत आजमा रहीं दीक्षा सिंह को कारारी हार का सामना करना पड़ा है। 2000 वोटों के साथ दीक्षा सिंह पांचवें स्थान पर रही हैं। इसके साथ ही लंदन रिटर्न व आईआईएम पासआउट उर्वशी सिंह भी पंचायत चुनाव में हार गई हैं।

यह भी पढ़ें- UP Panchayat Chunav Result: दीक्षा सिंह के ग्लैमर को जनता ने नकारा, यह रही हार की वजह

यह भी पढ़ें- रायबरेली की आरक्षित सीट पर अध्यक्ष का चुनाव लड़ सकती हैं अदिति सिंह की भाभी, आखिर दलित सीट पर सवर्ण उम्मीदवार कैसे लड़ेगा चुनाव?

यह भी पढ़ें- समाजवादियों के गढ़ में सुभासपा ने दिखाई ताकत, शिवपाल की प्रसपा भी खाता खोलने में रही सफल