4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संदिग्ध हालात में युवती की मौत, शव के अंतिम संस्कर से पहले पहुंची पुलिस

अज्ञात व्यक्ति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लिया कब्जे में

2 min read
Google source verification
संदिग्ध हालात में युवती की मौत, शव के अंतिम संस्कर से पहले पहुंची पुलिस

संदिग्ध हालात में युवती की मौत, शव के अंतिम संस्कर से पहले पहुंची पुलिस

जौनपुर. जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के मखदूमपुर बांस गांव में संदिग्ध हालात में फांसी पर झूलकर बीए की छात्रा की मौत हो गयी। परिजन पुलिस सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार करने पिलकिछा घाट पर ले गये । इस बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया।

बताते हैं कि मखदूमपुर बांस गांव निवासी 21 वर्षीय अंजू पुत्री रामजी गुप्ता जमुनियां डिग्री कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। सोमवार की रात अंजू कच्चे मकान के कमरे में सोने चली गई। मंगलवार को सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो उसके पिता ने बाहर से कुण्डी खटकाकर आवाज लगायी। जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो उन्होंने खिड़की से देखा। जिसके बाद अंदर का नजारा देख, आवाक रह गये।

युवती का शव ऊपर बड़ेर से नायलान की रस्सी के सहारे हवा में झूल रहा था। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे लोगों ने रस्सी काट शव नीचे उतारा। वही दूसरी ओर घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वही दूसरी ओर पुलिस सूचना दिए बगैर परिवजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए पिलकिछा घाट पर ले गये। परिजन शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर ही रहे थे कि अज्ञात व्यक्ति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण परिजन जहां परिवार के बीच घरेलू विवाद बता रहे है, वहीं आस-पास के लोग संदिग्ध परिस्थितियों में अंजू की मौत के कारणों पर कयास लगा रहे है। हालांकि, पोस्टमार्ट रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

खाना बनाते वक्त झुलसी महिला, हालत नाजुक

जौनपुर. केराकत कोतवाली क्षेत्र के बरबसपुर सोहनी ग्राम निवासी जुम्मादिन की 35 वर्षीया पत्नी अफसाना मंगलवार को सुबह खाना बना रही थी कि तभी उसके कपड़े में आग लग जाने से गंभीर रूप से झुलस गई। आनन फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा करते हुए पुलिस को सूचना दी। साथ ही स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए पीड़िता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Input - जावेद अहमद

बड़ी खबरें

View All

जौनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग