
राहुल गांधी
जौनपुर. इन दिनों कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करने के लिये एक नारा दोहराते हैं, ‘चौकीदार चोर है’। पर अब उन्हें इसके लिये मुश्किल होने वाली है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ इस मामले को लेकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) ने परिवाद दर्ज किया है। राष्ट्रीय युवा मोर्चा संगठन के अध्यक्ष सरायख्वाजा के आदमपुर निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने यह परिवाद दाखिल किया है। उनकी शिकायत है कि 11 फरवरी 2019 की शाम पांच बजे राहुल गांधी ने एक रैली में अपने भाषण के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिये कई बार चोर शब्द का उच्चारण किया।
जानबूझकर बार बार "चौकीदार चोर है" कह कर अपमानित किया, जो मानहानि की श्रेणी में आता है। कोर्ट ने मामले को बतौर वाद दर्ज कर पोषणीयता पर सुनवाई के लिए 18 फरवरी की तारीख तय कर दी है। बता दें कि राहुल गांधी राफेल डील और विजय माल्या, नीरव मोदी व मेहुल चौकसी के मामले को उठाने के साथ ही अक्सर पीएम पर आरोप लगाते हुए इन शब्दों को दोहराते हैं।
By javed Ahmad
Published on:
13 Feb 2019 03:22 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
