7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BREAKING: स्कूल में जबरदस्त सिलिंडर ब्लास्ट, एक कमरे की छत उड़ी, जान बचाने के लिये भागे बच्चे

जौनपुर के जलालपुर थानाखेत्र के ऊदपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की घटना।

less than 1 minute read
Google source verification
Cylinder Blast

सिलिंडर बलास्ट

जौनपुर. यूपी के जौनपुर के जलालपुर थानाक्षेत्र के ऊदपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को खाना बनाते वक्त गैस पाइप लाइन में लीकेज के चल4ते सिलिंडर ब्लास्ट कर गया। विस्फोट इतना तेज था कि जहां खाना बन रहा था उस कमरे की छत उड़ गयी। विस्फोट के बाद विद्यालय में भगदउ़ मच गयी। टीचर्स बच्चों को लेकर जान बचाने के लिये वहां से निकल भागे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश व दूसरे लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन अंदर जाने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पा रहा था, क्योंकि कमरे में एक और सिलिंडर रखा था।

इस बात की खबर पुलिस 100 नंबर डायल कर पुलिस को दी गयी। मौके पर पुलिस तो पहुंच गयी पर अब तक अग्निशमन विभाग की टीम और दमकल की गाड़ी नहीं पहुंच पायी है। विस्फोट सिलिंडर में आग लगने के करीब 20 मिनट के बाद हुआ। इससे स्कूल में बच्चों और टीचर्स को वहां से सुरक्षित निकल भागने का मौका मिल गया। खबर लिखे जाने तक स्कूल में आग लगी हुई है और लोग दमकल की गाड़ी का इंतजार कर रहे हैं।

By Javed Ahmad