11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिये कौन हैं लालू के दामाद, जिन्हें यूपी में बसपा की सीट पर लड़ाया जा सकता है लोकसभा चुनाव

सपा-बसपा गठबंधन से निषाद पार्टी के अलग हो जाने के बाद हो सकता है रणनीति में बदलाव।

2 min read
Google source verification
 Tej Pratap Yadav

तेज प्रताप यादव

जौनपुर. समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन कर 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। सीटें बंट जाने और ज्यादातर प्रत्याशी घोषित हो जाने के बाद बदले सियासी समीकरण ने इस गठबंधन को भी कुछ सीटों पर अपनी रणनीति में बदलाव के लिये मजबूर कर दिया है। प्रियंका गांधी के पूर्वांचल में एक्टिव होने और कांग्रेस के प्रत्याशी उतारने, गठबंधन से निषाद पार्टी के अलग होने और बीजेपी कैंडिडेट लिस्ट आने के बाद यूपी की कुछ सीटों पर सपा-बसपा बदलाव करने के मूड में हैं। इसी बदलाव के तहत बसपा के हिस्से वाली एक सीट पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद को चुनाव लड़ाये जाने की खबरें हैं।

लालू प्रसाद यादव के यह दामाद और कोई नहीं बल्कि मुलायम सिंह यादव के भतीजे स्व. रणवीर सिंह यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव हैं। तेज प्रताप यादव ने 2014 के उपचुनाव में मैनपुरी से समाजवादी पार्टी के टिकट पर 6 लाख 53 हजार ***** वोट पाकर 3 लाख 12 हजार वोटों से बीजेपी के प्रेम सिंह शाक्य को हराया था। प्रेम सिंह शाक्य को 3 लाख 32 हजार 537 वोट ही मिले थे। उन्होंने 2014 की मोदी लहर में मैनपुरी से जीते मुलायम सिंह याव से भी अधिक वोट पाए थे। मुलायम को 5 लाख 95 हजार 915 वोट मिले थे। मुलायम सिंह यादव ने आजमगढ़ और मैनपुरी दोनों सीटों पर चुनाव लड़ा था और जीतने के बाद मैनपुरी छोड़ दिया था।

तेज प्रताप यादव मुलायम परिवार के होने और समाजवादी पार्टी से सांसद होने के अलावा एक और वजह से जाने जाते हैं। वो वजह ये है कि वह लालू प्रसाद यादव के दामाद भी हैं। उनका ब्याह 26 फरवरी 2015 को लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी राजलक्ष्मी के साथ हुआ था। इस शादी में नरेन्द्र मोदी भी पहुंचे थे। तेज प्रताप का जन्म 21 नवंबर 1967 को इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ। नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूल में शुरुआती पढ़ाई के बाद नोएडा के एमीटी विश्वविद्यालय से बीकॉम (ऑनर्स) किया और उच्च शिक्षा के लिये वह युनाइटेड किंगडम गए। उन्होंने लीड्स युनिवर्सिटी से एमएएसी (प्रबंधन) की डिग्री ली।

यूपी में निषाद पार्टी के सपा-बसपा गठबंधन से अलग होकर बीजेपी से जा मिलने के बाद धनंजय सिंह के जौनपुर सीट पर प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा और जौनपुर सीट पर गठबंधन अपनी रणनीति बदलाव का संकेत दे रहा है। जौनपुर सीट सपा का गढ़ भी कही जाती है, लेकिन यह बसपा के खाते में चली गयी है। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि जौनपुर सीट सपा के खाते में जा सकती है और यहां से तेज प्रताप यादव उम्मीदवार हो सकते हैं। बसपा को इसके बदले दूसरी सीट दी जा सकती है।