5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी की इस सहयोगी पार्टी ने दिये संकेत, अकेले लड़ेंगे 2019 का लोकसभा चुनाव

उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों में अधिक से अधिक सदस्य बनाने हेतु सदस्यता अभियान चलाये जाने की बात कही ।
2 min read
Google source verification
Bjp alliance

बीजेपी गठबंधन

जौनपुर. कैराना सहित देश के अलग अलग राज्यों में हुए उपचुनाव में बीजेपी को मिली हार के बाद पार्टी के लिये 2019 चुनाव की राह कठिन होती जा रही है । पार्टी इन हार के कारणों को लेकर समीक्षा में जुटी है और अगले चुनाव की रणनीति भी बना रही है मगर इसी बीच बीजेपी के सहयोगी दल ने पार्टी को झटका देने का संकेत दिया है। मोदी सरकार में सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी ने लोकसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ने का संकेत दिया है। बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी के कुल छह सांसद हैं और लोक जनशक्ति पार्टी के सुप्रीमो रामविलास पासवान मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।

यह भी पढ़ें

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने झोंकी ताकत, डुमरियागंज से बसपा के संभावित प्रत्याशी मैदान में उतरे

लेाक जनशक्ति पार्टी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष ललित नारायण चौधरी ने कहा है कि आगामी लोक सभा चुनाव पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और जहां मजबूत प्रत्याशी होगा, वहां चुनाव लड़ाया जायेगा। रविवार को प्रतापगढ़ से आजमगढ़ जाते समय जिला कार्यालय कन्हईपुर में रूककर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों में अधिक से अधिक सदस्य बनाने हेतु सदस्यता अभियान चलाये जाने की बात कही । उन्होंने कहा कि तहसील, ब्लॉक, नगर व वार्ड अध्यक्षों का जहां गठन नहीं हुआ है उसकी सूची जिलाध्यक्ष को उपलब्ध करा देिया जाये।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं उनका सम्मान जरूरी है। उनकी समस्याओं का निदान पार्टी पदाधिकारी एक दूसरे के साथ मिलकर करें। प्रदेश उपाध्यक्ष देवी प्रसाद गिरी, जिलाध्यक्ष पवन कुमार सरोज अधिक से अधिक सदस्य बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जहां नगर व वार्ड अध्यक्षों का गठन नहीं हुआ है जल्द किया जायेगा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष इस्लाम खान, महमूद खान, विनय यादव, रमेश चन्द, सुरेश सरोज, राम विलास, सन्तोष यादव आदि मौजूद रहे।

BY- JAVED AHMED

बड़ी खबरें

View All

जौनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग