7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जौनपुर के इस चौराहे से होकर गुजरने में अच्छे-अच्छों के छूट रहे पसीने, यह है वजह…

त्रस्त जनता ने पुलिस प्रशासन से लगाई गुहार

less than 1 minute read
Google source verification
jaunpur

तेज धूप और तपिश के कारण दिन चढ़ने के साथ ही लोगों का चलना दुभर हो गया है।

जौनपुर. लोग गर्मी से त्रस्त हैं। अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जा रहा है, जबकि शहर के व्यस्ततम क्षेत्र ओलंदगंज में सड़क पर गिट्टी, बालू आदि गिरा दिया गया है। जिससे तपिश से जूझते लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। जिसे गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने पुलिस के सहयोग से अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया। यही कारण रहा कि अब लोग बड़े आसानी से आ-जा रहे हैं। ऐसे में ओलंदगंज चौराहे पर एक पूंजीपति व्यक्ति बड़ी इमारत का निर्माण करवा रहा है। जिसके कारण लबे सड़क गिट्टी, बालू, सीमेण्ट आदि गिरा दिया गया है। सड़क पर मशीन लगाकर ढ़लाई का कार्य कराया जा रहा है। सड़क अतिक्रमण की चपेट में आ गई जिसके चलते क्षेत्रीय लोगों सहित राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अतिक्रमण तत्काल हटवाकर आवागमन सुचारू कराने की अपील की है।

By: जावेद अहमद