11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

असलहा तस्कर समेत दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

अपराध पर नियंत्रण एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में सरपतहां पुलिस को सफलता प्राप्त हुयी है

2 min read
Google source verification
crime case

असलहा तस्कर समेत दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

जौनपुर. अपराध पर नियंत्रण एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में सरपतहां पुलिस को सफलता प्राप्त हुयी है। जहां शुक्रवार को पुलिस चेकिग के दौरान असलहा तस्कर समेत दो अन्य अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आ गए । जिनके पास से दो बाइक तीन असलहे 6 जिन्दा कारतूस समेत लूट के 7500रूपये बरामद हुए पुलिस के अनुसार थानाध्यक्ष सरपतहा अजय कुमार सिंह मय फोर्स अर्सिया में चेकिंग कर रहे थे कि सूचना मिली कि दो बाइक पर तीन बदमाश किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए अखन्डनगर से अर्सिया की तरफ जा रहे हैं । पुलिस गैरवाह गांव के राइस मिल के पास घेराबन्दी कर ली।

पुलिस देख बदमाश पीछे भागने लगे द्यभागने के दौरान वे गिर पड़े तत्परता दिखाते हुए पुलिस तीनों को गिरफ्त में ले ली द्यपूछताछ के दौरान एक ने अपना नाम सुरेन्द्र उपाध्याय निवासीबम्हरौली थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर व दो अन्य शुभम् वर्मा व पंकज राजभर निवासी पतार खाश जनपद सुल्तानपुर बताया द्यसुरेन्द्र उपाध्याय के पास से एक पिस्टल मय दो अदद जिन्दा कारतूस व एक प्लेटिना मोटर साईकिल वरामद हुआ।

वही पकड़े गये अभियुक्तों ने कबूल किया कि 15 मार्च की हुई 49 हजार की लूट मे संलिप्ता बताई। सुभम और पकंज के पास से लूट का 7500 रू एक कट्टा दो कारतूस जिन्दा विना नं की अपाची मोटर साईकिल बरामद हुई। वही सुरेन्द्र उपाध्य के खिलाफ जनपद सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाने मे तीन मुकदमा अपराधिक और तीन सरपतहां मे दर्ज है। तीन मुकदमा सुबंम के खिलाफ सरपतहां मे पकंज राजभर के खिलाफ भी तीन मुकदमा दर्ज है।

असलहे के बल पर वीयर की दूकान में लूटपाट

जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र में बोलोरो सवार असलहा धारी बदमाशों ने बीयर की दूकान मे किया एक लाख बीस हजार रुपये की कीमत की 25 पेटी बीयर की लूट । सरपतहां थाना क्षेत्र के रुधौली गांव स्थिति बीयर की दूकान पर रात्रि करीब तीन बजे असलहे के साथ पांच छ की संख्या मे पहुंच कर बीयर की दूकान का ताला तोडकर दूकान मे रखे 25 पेटी बीयर कीमत एक लाख बीस हजार हजार का निकाल कर बोलेरो मे लाद रहे थे कि बाहर सो रहे युवक बब्लू तिवारी पुत्र स्व. त्रिबेणी प्रसाद तिवारी 38 निवासी रुधौली की आंख खुल गयी और बदमाशों का प्रतिरोध कर रोका जिससे बदमाशों ने को मार पीट कर अधमरा कर दिया जिससे उसका दाहिना पैर टूट गया। आवज सुन जब तक ग्रामीण पहुचते तब तक बदमाश भाग चुके थे ।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना 100 नम्बर व थानाध्यक्ष सरपतहां को दी । पुलिस द्वारा ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुईथाकला ले जाया गया जहाँ डाक्टरो ने हालत गंभीर देख राजकीय चिकित्सालय शाहगंज रेफर कर दिया ।जहां उनकी हालत चिंता जनक बनी हुई है। बीयर की मालकिन कलावती पत्नी सियाराम यादव निवासी नटौली थाना शाहगंज ने सरपतहा पुलिस को लिखित तहरीर दे दी है थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया की मामले की जांच की जा रही है बदमाशों की शिनाख्त हो चुकी है जल्द ही खुलासा किया जायेगा ।

INPUT BY- JAWED AHMED