ये पूरा मामला जिले के मेघनगर-थांदला रोड स्थित सजेली फाटक के पासका बताया जा रहा है। इससे कुछ दूरी पर ही रेलवे ओवर ब्रिज का काम चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, थांदला क्षेत्र के ग्राम शिवगढ़ महुड़ा के 9 ग्रामीण और देवीगढ़ के दो लोग कल्याणपुरा के पास ग्राम मानपुरा में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सभी लोग इको वाहन (जीजे 09 बीएल 5956 ) से वापस लौट रहे थे। इस दौरान सजेली फाटक के नजदीक सामने से अचानक टैंकर (आरजे 09 जीसी 7915) आ गया। टैंकर ने ग्रामीणों से भरे इको वाहन को बुरी तरह से रौंद दिया, जिससे मौके पर ही 9 ग्रामीणों की मौत हो गई।