29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी में नहीं बजेगा डीजे-शराब पर भी रहेगा प्रतिबंध

ग्रामीणों ने अच्छी शुरुआत की है, ग्रामीणों ने सभी की सहमति से निर्णय लिया है कि अब ग्राम पंचायत क्षेत्र में होने वाली किसी भी शादी में डीजे नहीं बजेगा और शराब भी नहीं परोसी जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झाबुआ

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 14 Jan 2023, 4:33 PM IST

शादी में नहीं बजेगा डीजे-शराब पर भी रहेगा प्रतिबंध

शादी में नहीं बजेगा डीजे-शराब पर भी रहेगा प्रतिबंध

झाबुआ. समाज को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले की ग्राम पंचायत भामल के ग्रामीणों ने अच्छी शुरुआत की है, ग्रामीणों ने सभी की सहमति से निर्णय लिया है कि अब ग्राम पंचायत क्षेत्र में होने वाली किसी भी शादी में डीजे नहीं बजेगा और शराब भी नहीं परोसी जाएगी। ग्रामीणों ने शराब और डीजे पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक ज्ञापन भी पुलिस थाने पहुंचकर चौकी प्रभारी को सौंपा है, अगर इसी प्रकार की पहल अन्य लोग भी शुरू कर दें, तो निश्चित ही समाज से शराब जैसी बुराई को आसानी से खत्म किया जा सकता है।


ग्रामीणों ने पारित किया आदेश
जानकारी के अनुसार झाबुआ जिले की ग्राम पंचायत भामल के सभी ग्रामीण ने एकमत होकर सर्व सहमति से ग्राम पंचायत में एक आदेश पारित किया गया । सभी ग्रामीणों ने एकमत होकर गांव में शादी-ब्याह पर डीजे व शराब नहीं परोसी जाएगी । उनका मानना है कि डीजे में अश्लील गानों के साथ समाज में बुरा असर पड़ रहा है। शराब पीकर लोग झगड़ा करते हैं, इसके कारण उनका समय तो बर्बाद होता ही है और से हानि भी पहुंचती है, जिसके कारण काफी ग्रामीणों को परेशानियों झेलनी पड़ती है।

खवासा चौकी प्रभारी को दिया आवेदन

इसी के चलते सभी ग्रामीणों ने एकमत होकर चौकी प्रभारी को आवेदन दिया। इसमें कहा गया है कि हमारे गांव में डीजे पर प्रतिबंध रहेगा, शराब भी नहीं परोसी जाएगी। मामले में खवासा नवागत चौकी प्रभारी नवलसिंह बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत भामल मे ग्राम पचायत भवन पर ग्रामीणों ने मुझे एक आवेदन दिया कि गांव में डीजे व शराब पर प्रतिबंध लगाया जाए, जिसमें पैसा एक्ट के अध्यक्ष मुन्नालाल कटारा एवं गांव के पटेल राजू तड़वी ग्राम पचायत के उपसरपंच आदि ने आवेदन दिया है। मामले में जब भी कहीं भी शादी ब्याह मे डीजे बजेंगे तो हमें सूचना मिलेगी, डीजे जब्त करके कार्रवाई की जाएगी ।

यह भी पढ़ेः करणी सेना के खिलाफ उठी ओबीसी महासभा की आवाज, नारेबाजी कर किया विरोध