
झाबुआ में भीषण हादसा हुआ है
एमपी में तेज बरसात का दौर जारी है। कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। तेज और लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर आ गए हैं जिससे कई लोग बह गए हैं। झाबुआ में तो भीषण हादसा हुआ है। यहां एक जलाशय फूट गया जिसो एक परिवार ही बह गया है।
झाबुआ के थांदला थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ है। थांदला थाने के अंतर्गत आने वाले पाड़ाधामन्जर में तालाब फूट गया जिससे पूरा पानी तेजी से बह निकला। पानी के तेज बहाव में एक परिवार बह गया।
बताया जा रहा है इस हादसे में एक ही परिवार के 7 लोग लापता हो गए हैं। इनमें से एक सदस्य की मौत हो जाने की खबर है। शेष सदस्यों को तलाशा जा रहा है। थांदला के एसडीएम तरूण जैन ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तालाब टूट जाने से एक परिवार के कई लोग बह गए। बहे लोगों की तलाश की जा रही है।
एसडीएम का कहना है कि पुलिस के साथ ही प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं। यहां राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस और होमगार्ड के जवान लापता परिवार को खोजने के प्रयास में लगे हुए हैं।
झाबुआ में लगातार 40 घंटे से बारिश का दौर जारी है जिसके कारण हालात बहुत बिगड़ चुके हैं। लगातार और तेज बरसात के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
इधर खरगोन में जिला प्रशासन का अलर्ट जारी किया गया है। यहां संपूर्ण ज़िले में 12 घंटे से कम समय में लगभग 6 इंच बारिश हुई है। महेश्वर में 10 इंच से अधिक पानी गिरा जबकि अभी भी भारी बारिश हो रही है।
Published on:
17 Sept 2023 10:37 am
बड़ी खबरें
View Allझाबुआ
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
