2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jhabua News: रात में गर्लफ्रेंड के घर में जनपद अध्यक्ष के पति ने मचाया बवाल, बचाने आए दोस्त की पीट-पीटकर हत्या

Petlawad Murder Case: करीब 1 साल से जनपद अध्यक्ष के पति से दूरी बनाए हुए थी महिला, 14 साल से दोनों के बीच थे प्रेम संबंध, दूसरे बॉयफ्रेंड का पता चलते ही आपा खो बैठा आरोपी।
2 min read
Google source verification
jhabua

deva singad attacks girlfriend house friend killed, मृतक हरिराम व अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला (Source-patrika)

Jhabua Petlawad Murder Case: मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के पेटलावद में एक महिला के घर में घुसकर बेरहमी से मारपीट किए जाने और महिला को बचाने आए व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या व मारपीट करने का आरोप धार जिले की सरदार जनपद पंचायत अध्यक्ष के पति देवा सिंगाड़ व उसके साथियों पर है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी देवा सिंगाड़ सहित अन्य पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

घर में घुसकर महिला और उसके दोस्त पर किया हमला

घायल महिला ने पुलिस को बताया है कि वो शनिवार देर रात अपने घर में थी उसके साथ उसका दोस्त हरिराम लहेटा (55) निवासी धुलेद गांव भी था। देर रात करीब 5 लोगों ने उनके घर में जबरन घुसने की कोशिश की। आगे का दरवाजा नहीं खोलने पर आरोपी पीछे के रास्ते से घर के अंदर आ गए और अचानक हमला कर दिया। आरोपियों ने घर में रखी लकड़ी और मोगरी से उस पर व बीच-बचाव कर रहे हरिराम पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

14 साल से आरोपी से थे प्रेम संबंध, 1 साल पहले बनाई दूरी

महिला ने पुलिस को बताया कि मुख्य आरोपी देवा पिता थावरिया सिंगाड़ के साथ वह करीब 14 साल से संपर्क में थी। हालांकि पिछले करीब एक साल से आरोपी देवा से पूरी तरह दूरी बना ली थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा था। जिसने शनिवार रात को हिंसक रूप ले लिया। महिला के मुताबिक वो और हरिराम 31 जुलाई को उज्जैन दर्शन के लिए गए थे और 1 अगस्त की शाम को ही वापस लौटे थे। महिला का देवा से दूर होना और हरिराम का उसका सहयोगी बनना आरोपी को रास नहीं आया।

आरोपी ने परिजन को धमकाया

मृतक हरिराम के पुत्र राजू ने बताया कि शनिवार रात आरोपी उनके धुलेट स्थित घर पर भी आए थे और गाली-गलौज करने के बाद चले गए। इसके बाद रविवार सुबह करीब 5 बजे पेटलावद अस्पताल से फोन आया कि उनके पिता की हालत गंभीर है। इसके बाद वे वापस पेटलावद पहुंचे। आरोपियों की दबंगई का आलम यह था कि सुबह होते ही दोबारा हरिराम के घर पहुंचे और परिजन को धमकाया। घायल महिला के बयानों के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी देवा पिता थावरिया सिंगाड़ और अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। देवा सिंगाड़ सरदार जनपद अध्यक्ष का पति है और बताया जा रहा है कि भाजपा नेता है।