झाबुआ. आजादी की 75वीं वर्षगांठ में आजादी के अमृत महोत्सव में पत्रिका ने शहर के गोपाल कॉलोनी में गोपाल मंदिर परिसर में परिचर्चा का आयोजन किया। इसमें उपस्थित लोगों ने आजादी से जुड़े संस्मरण याद किए और आजादी के महत्व पर चर्चा की। यहां उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र निर्माण में एकमत होकर राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत करने की बात कही।
आजादी के मायने को समझाया
88 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक पन्नालाल परमार आजादी को बहुत करीब से समझते हैं। उन्होंने आजादी के पहले का संघर्ष और आजादी के बाद के दौर का तुलनात्मक अध्ययन कर आजादी के मायने को समझाया। उन्होंने आजादी से पहले के प्रसंग को याद करते हुए कहा कि प्राण बंधु भले गवाना , पर ना झंडा नीचे झुकाना .... यह व गीत है जब सारे लोग भाव से ऐसे गीतों को गाते थे , जैसे- जैसे आजादी के भाव जागृत हुए देश को आजादी मिली और अंग्रेजों को झुकना पड़ा। भले ही आध्यात्मिक ²ष्टि से अभी तक हम पहले पायदान पर भी नहीं चढ़े हैं , लेकिन सांसारिक ²ष्टि से इस संसार में रहना है आस पड़ोस वालों को साथ लेकर चलना है, सभी के काम आना है, यही भावना हमारे अंदर जागृत होनी चाहिए।
सेवानिवृत्त प्राचार्य हरिकृष्ण पाठक ने कहा - आजादी देश की इबादत है ,पूजा है ,अर्चना है ,इस देश के लोगों की श्वास है।आज हम आजाद हैं, किसी के बंधन में नहीं है, हम अपनी मर्जी से सब कुछ कर सकते हैं , लेकिन देश की आजादी के यह मायने नहीं की स्वतंत्रता को स्वच्छंदता मान लिया जाए। आज इस वक्त स्वच्छंदता पर विराम लगाना जरूरी है। क्योंकि स्वच्छंदता और स्वतंत्रता दोनों अलग हैं। आज सभी को यह समझना होगा कि हमें संविधान के आधार पर चलना है। संविधान का पालन करना है।
सतीश भट्ट ने कहा, आजादी के समय देश बहुत पीछे था ।अशिक्षा सामाजिक कुरीतियां व्याप्त थी ।आज सुधार आया है। जातिगत बंधन से सांप्रदायिक विवाद होते थे ,आज इन सब में कमी आई है। हम लोग हर बंधन से मुक्त हो गए हैं। आज सभी लोग देश में प्रेम और आनंद से रहते हैं।
महेश चंद्र बैरागी ने कहा कि देश आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है। राष्ट्रीय एकता की भावना परिलक्षित नहीं होती ,आज स्थितियां यह है कि राजनेता देश चला रहे हैं उनमें ही मत अंतर है। हमें एकजुट होकर काम करना चाहिए । इतनी बड़ी आबादी को राष्ट्रीय एकता से जोडऩे का लक्ष्य पूरा करना चाहिए।
जितेंद्र शाह ने कहा कि वर्षों तक भारत गुलाम रहा ,आजाद होने के बाद नेताओं ने इसका गलत फायदा उठाया। इस पर लगाम लगाई जाना चाहिए।
किशोर त्रिवेदी ने कहा कि जब से देश आजादी की लड़ाई लड़ रहा था तब से ङ्क्षहदू एक है आजादी के ऊपर पॉलिटिक्स चल रही है यह पॉलिटिक्स नहीं होना चाहिए।
चंद्रशेखर पवार का कहना है कि वीर सपूतों की लाज रखते हुए हमें एकजुट होना चाहिए । राजनेता फूट डालो राज करो की नीति से काम कर रहे हैं । राष्ट्रीय एकता की कोई बात नहीं करता। देश का विकास सभी को साथ लेकर किया जा सकता है ।