राणापुर. आज कई सैटेलाइट अंतरिक्ष बारिश के अनुमान लगाने भेज रखे हैं, वहीं दूसरी ओर आगामी वर्ष में कैसा मानसून रहेगा इसकी स्थिति जानने के लिए ग्रामीण दिवाली पर राणापुर थाने के ग्राम चुई में एक पहाड़ी पर पहुंचे। उनका कहना है कि परंपरा से जानी गई भविष्यवाणी कभी गलत नहीं हुई। 2020 में मानसून सत्र 15 जून से 15 अक्टूबर के बीच रहेगा। पिछले वर्ष के मुकाबले औसत बारिश होगी। फसल अच्छी पक जाएगी। पानी की कमी नहीं रहेगी ।