
11 केवी लाइन का तार टूट कर गिरा, 5 गोवंश की मौत
सोजपुर. खंड़ी गांव में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे 11 केवी लाइन का तार टूटकर गिरने से चरने जा रही 5 गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीण खंडी निवासी नंदलाल सहरिया ने बताया कि हादसे की सूचना ग्रामीणों ने सिमलखेड़ी सबग्रेड स्टेशन पर देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई, जब तक मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर सारोलाकलां थानाधिकारी बन्नालाल जाट ने मय जाप्ते के पहुंचे और मृत गायों का पंचनामा तैयार कराया।
वहीं विद्युत विभाग के अधिकारी हादसे की सूचना के 2 घंटे बाद भी नहीं पहुंचे। कनिष्ठ अभियंता गोपालजी ने बताया कि लाइनमैन व टेक्निकल कर्मचारियों को भेजकर टूटे तार को हटाकर नए तार से आपूर्ति बहाल कर दी।
सत्यप्रकाश नागर, सत्यनारायण मीणा, प्रहलाद मेरोठा सहित ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत विभाग विद्युत सुधार के नाम पर केवल खाना पूर्ति करता है। खेतों में लगे थ्री फेज लाइनों के तार नीचे झूल रहे हैं, जबकि गांव में बनी नालियों में एलटी लाइन बिछाकर एक दूसरे ट्रांसफार्मर से तार जोड़ रखे हैं जिसके चलते नालियों में करंट प्रवाहित होने का अंदेशा रहता है, इससे पहले भी गांव में दो तीन हादसे हो चुके हैं।
Updated on:
15 Feb 2019 11:13 am
Published on:
15 Feb 2019 11:13 am
