4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली गिरने से 17 खंभों के इंसुलेटर जले, 30 घंटे बाद सुधरा फॉल्ट

रोष: पेयजल और बिजली समस्या गड़बड़ाई
2 min read
Google source verification
बिजली गिरने से 17 खंभों के इंसुलेटर जले, 30 घंटे बाद सुधरा फॉल्ट

17-pole-insulators-burn-due-to-lightning-30-hours-later-improved-faul

सारोला. तारज-अकलेरा 33 केवी लाइन पर बुधवार दोपहर में बिजली गिरने से हुआ फॉल्ट गुरुवार शाम 5 बजे ठीक हो पाया। टंकी नहीं भरने से जलापूर्ति ठप रही।
पूर्व उपसरपंच दिनेश सेन ने बताया कि रात जाग कर काटनी पड़ी। अधिषासी अभियंता केके शुक्ला ने बताया कि तारज जेईएन व एईएन को मौके पर हंै। तारज को मालनवासा 132 केवी से जोडऩे के लिए प्रस्ताव जयपुर भेजे हंै। सहायक अभियंता पूरणमल मीणा ने बताय 17 खम्भों के इंसुलेटर जल गए थे, तारज में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है।
4 गांव होंगे मर्ज
जयपुर डिस्काम सारोला सहायक अभियंता कार्यालय से जुड़े गांव पीपलाज, देवपुरा ,मोहम्मदपुर, व झागर के करीब 6 50 उपभोक्ता एक सप्ताह में सहायक अभिंयता कार्यालय खानपुर में मर्ज हो जाएंगे। गांव खानुपर से महज 3 से 4 किमी दूरी पर हंै। यहीं सभी सरकारी कार्यालय हैं। सिर्फ विद्युत कार्यालय सारोला था। जयपुर डिस्काम जेईएन गोपाललाल मीणा ने बताया कि गांव मोहम्मदपुर, झागर देवपुरा व पीपलाज को विद्युत सर्किल खानपुर में शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है। एक सप्ताह में शामिल हो जाएंगे।
दो माह बाद भी ठीक नहीं हुआ फॉल्ट
खानपुर के निकट बीएसएनएल ओएफसी लाइन में आया फॉल्ट दो माह बाद भी ठीक नहीं हो सका है, जबकि सारोला क्षेत्र खानपुर व अरनिया दोनों तरफ ओएफसी लाइन से जुड़ा है। एक तरफ लाइन कट जाए दूसरे सर्किट से चालू रहती हैं, खानपुर के पास दो माह से ओएफसी लाइन फॉल्ट है। ऐसे में दोनों तरफ से इंटरनेट व मोबाइल बंद हो जाते हंै। सहकारी बैंक मनेजर मनोज मीणा ने बताया कि बीएसएनएल अधिकारियों को अवगत कराया है। कौशल किशोर गौतम ने बताया कि एक माह से सेवाएं बाधित हंै।

दस गांवों के लोग होंगे लाभान्वित
पनवाड़. बिजली कटौती, कम वॉल्टेज जैसी कर्ई समस्याओं से जूझ रहे बिशनखेड़ी, लायफल, आकोदिया, पंचायतों से जुड़े दस गांवों के लोगों को जल्द राहत मिलेगी। बिशनखेडी में पनवाड़-हरिगढ़ मार्ग पर बन रहे 33 केवी जीएसएस का निर्माण अन्तिम चरण में है। सहायक अभियंता आरके उपाध्यााय ने बताया कि करीब दो करोड़ रुपए की लागत से बन रहे जीएसएस से क्षेत्र के करीब दस गांव लाभान्वित होंगे। पांच फीटरो से जुड़े बिशनखेड़ी, बागोद, लायफल, चलेट, दानवास, रघुवीरपुरा, बौरेल्ली, बांसखेड़ा समेत कई गांवों के ग्रामीण बिजली की कटौती, बार-बार टिपिंग की समस्या से जूझ रहे थे।
पंडित दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना कनिष्ट अभियंता मनोहर लाल बैरवा ने बताया कि जीएसएस में 33 केवी के लिए 5 किमीटर नई लाइन बिछाई है। बार-बार 33 केवी लाईन फाल्ट होने से एक और नई 33 केवी लाइन बिछाने का प्रस्ताव भेज रखा है।