6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाट में खरीदारी करने आ रहे ग्रामीणों से भरा ऑटो पलटा, एक की मौत, 10 घायल

घाटोली के निकट चुरेलिया रोड पर हादसा
2 min read
Google source verification
हाट में खरीदारी करने आ रहे ग्रामीणों से भरा ऑटो पलटा, एक की मौत, 10 घायल

A auto-filled full of villagers coming to shopping in Haat, one killed

अकलेरा. घाटोली के निकट चुरेलिया रोड पर दोपहर करीब 12 बजे आटो पलटने से एक जने की मौत हो गई, वहीं 10 जने घायल हो गए। थानाधिकारी संजय चन्देल ने बताया कि साप्ताहिक हाट होने में करीब चार गांवों के ग्रामीण खरीदारी करने घाटोली जा रहे थे। इसी बीच चालक की लापरवाही के कंवरपुरा की घाटी से पहले ऑटो पलट गया।
सूचना पर पहुंचे और 108 एम्बुलेंस से घायलों को सीएचसी लेकर आए, यहां सभी का उपचार किया। वहीं गंभीर घायल रामचन्द्र निवासी लसुडिय़ागेंद को झालावाड़ रैफर किया, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। देवी सिंह निवासी कोहड़ीझर ने पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। अनार सिंह एवं परमानन्द निवासी कोहड़ीझर, मांगीलाल निवासी पाटड़ी, संतोष रामचन्द्र बद्रीलाल एवं रामचन्द्र निवासी पालखन्दा, पाचूलाल, मांगीलाल निवासी झीतापुरा, बापूलाल निवासी टोकड़ा घायल हो गए। घायलों में 4 झालावाड़ और 6 अकलेरा सीएचसी में भर्ती हैं।
जिम्मेदारों का नहीं ध्यान
क्षमता से अधिक यात्री भार से क्षेत्र में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हंै, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे। पुलिस एवं प्रशासन की आंखों के सामने धड़ल्ले से वाहन थानों के सामने से गुजर रहे हंै, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही।

सर्प दंश से महिला की मौत, बिजली गिरने से बालिका घायल
झालावाड़.मानसून की शुरआत में ही बारिश जनीत हादसो होने शुरू हो गए है। शनिवार को घर में सौ रही एक महिला को घर में सांप ने डंस लिया। परिजन एसआजी चिकित्सालय में लेकर आए जहां शनिवार रात को ही महिला की मौत हो गई। वहीं जिले के रटलाई में बिजली गिरने से एक बालिका घालय हो गई।
सर्प दंश से महिला की मौत-
सुकेत निवासी महरून बाई को शनिवार रात को घर पर ही सोती हुई को सांप ने काट लिया। सुकेत थाने के हैड कॉनिस्टेबल सोपाल सिंह ने बताया कि महरून बाई पत्नी फकीर मोहम्मद जाति मुसलमान शनिवार रात्रि को घर पर सो रही थी। इसी दौरान रात को सांप ने पैर में काट लिया। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को एक हाथ से पकड़ परिजनों को आवाज लगाई परिजन दौड़ कर आए सांप को परिजनो ने मार दिया। महिला के साथा ही परिजन सांप को चिकित्सकों को दिखाने के लिए पकड़ कर साथ ही चिकित्सालय लेकर आए। लेकिन चिकित्सालय में पहुंचने से पहले ही महिला की मौत
हो गई। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया था। लेकिन परिजनों के पोस्टमार्टम करवाने से मना करने पर बिना पोस्टमार्टम करवाएं ही महिला का शव परिजनों को सौंप दिया।
महिला ने दिखाई हिम्मत-
महिला के पुत्र मोहम्मद सजाद ने बताया कि उसकी मां ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को करीब 10 मिनट तक हाथ में पकड़े रखा उसके बाद हम लोगों ने सांप को मार साथ ली लेकर चिकित्सालय लेकर आ गए। उसके बाद मां घबरा गई हम तुरंत अस्पताल लेकर आए लेकिन रास्ते में ही दम तौड़ दिया।