5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वातानुकूलित होगा आधुनिक शौचालय

-शहरवासियों को मिलेगी नई सौगात
less than 1 minute read
Google source verification
Air-conditioned modern toilets

वातानुकूलित होगा आधुनिक शौचालय

वातानुकूलित होगा आधुनिक शौचालय
-शहरवासियों को मिलेगी नई सौगात
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. नगर परिषद की ओर से मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2018-19 के तहत करीब 40 लाख रुपए की लागत से मामा भानेज चौराहे के निकट भवानी क्लब परिसर में इन दिनो आधुनिक शौचालय का निर्माण चल रहा है। इस वातानुकूलित शौचालय परिसर में लोगों को गर्म पानी, आरओ, वाटर कूलर, ड्रायर व टीशू पेपर आदि की भी सुविधा मिलेगी।
-यह रहेगा स्वरुप
भवानी क्लब परिसर में 54 बाई 33 के कुल 18 सौ वर्ग फिट क्षेत्र में बन रहे इस आधुनिक शौचालय में मुख्य द्वार पर एल्मूनियम व चैनल गेट रहेगा। बाई ओर टायलेट में ऑटोमेटिक स्वच्छता होती रहेगी। अंदर पुरुषों के लिए 3 बाथरुम, 2 शौचालय में वेस्टन कमोड़ व पांच में सामान्य शीट रहेगी। यहां गर्म पानी के लिए 15 लीटर के 4 व 25 लीटर के 3 कुल 5 गीजर लगेगे। इसी प्रकार दाई ओर महिलाओं के लिए सुविधा रहेगी। परिसर में वाटर कूलर, आरओ, डायर व टीशू पेपर उपलब्ध रहेगे। पूरे परिसर में एलईडी लाईटे चमकेगी। छत पर फाल सिलिंग होगी। केयर टेकर का कक्ष व एक स्टोर रुम भी होगा।
-पानी का यह रहेगा इंतजाम
शौचालय में टयूब वेल नही लग पाई है क्योकि यहां पानी नही निकल पा रहा है इस कारण शहर की खारी बावड़ी से पाइप लाइन के माध्यम से परिसर में 6 हजार लीटर पानी स्टोरेज के लिए टेंक बनाया गया है। छत पर 5 हजार लीटर की क्षमता वाली टंकी रहेगी।
-गणतंत्र दिवस तक मिल जाएगी सौगात
इस सम्बंध में नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि आधुनिक शौचालय को गणतंत्र दिवस तक कम्पलिट कर लिया जाएगा। इन दिनो इसका करीब 75 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। वर्तमान में फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। पहले एक साल तक इसका संचालन संवेदक की ओर से किया जाएगा।