5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेत पर जाते वक्त रात में बिना मुंडेर सूखे कुंए गिरने हुई मौत , सारोला थाना क्षेत्र राजपुरा गांव मामला

सारोला थाना क्षेत्र के गांव मऊ बोरदा (राजपुरा) में बिना मुंडेर कुएं गिरने एक व्यक्ति मौत हो गई
2 min read
Google source verification
At the time of going on the farm, without falling without drying, ther

खेत पर जाते वक्त रात में बिना मुंडेर सूखे कुंए गिरने हुई मौत , सारोला थाना क्षेत्र राजपुरा गांव मामला

भीमसागर । सारोला थाना क्षेत्र के गांव मऊ बोरदा (राजपुरा) में बिना मुंडेर कुएं गिरने एक व्यक्ति मौत हो गई । शुक्रवार रात्रि को खेत पर जाते वक्त रास्ते मे बिना मुंडेर कुएं सूखे में पैर फिसलने गिर जाने से मौत हो गई। सारोला थाना प्रभारी दिग्विजयसिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव मऊ बोरदा (राजपुरा ) में शुक्रवार को खेत पर जा रहे मृतक गुलाब चंद भील (52)कि रास्ते मे बिना मुंडेर कुएं में अंधेरे में गिरने मौत हो गई। फरियादी मृतक के बड़े पुत्र बजरंग लाल भील (28) ने बताया कि उसके पिता खेत पर सुड की फसल की रखवाली करने जा रहे थे जो रास्ते मे सूखे बिना मुंडेर कुएं गिरने मौत हो गई । फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को शनिवार सुबह 11 बजे कुएं निकलवा कर सारोला सीएचसी मेडिकल टीम से पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द किया।


खेत से आकर रिश्तेदारी जाने की बोल रहा था। मृतक गुलाब चंद परिजनों को शुक्रवार रात्रि को घर पर बोल कर निकला था कि खेत पर जा रहा हूँ सुबह आकर रिश्तेदारी में जाकर अपने छोटे लड़के की शादी करवानी की बात बोलकर घर से निकला परन्तु घरवालों को सुबह उसके मौत की खबर मिलते ही खुशियां में गम घुल गया ।


परिवार की जिम्मेदारी अब बेटों के ऊपर । मृतक गुलाब चन्द्र के परिवार में 2 लड़के 2 लड़कियां एवं पत्नी मौजूद है ।मृतक का परिवार निर्धन गरीब है । मृतक ने अपने परिवार में जैसे तैसे 3 बच्चों की शादियां करवा चुका था। मृतक के छोटे बेटे हेमराज भील ने बताया कि उसके पिता घर से जब खेत जा गए तो उसे बोलकर गए थे कि में सुबह तेरी शादी की बात करने के लिए रिश्तेदारों में जाऊंगा यह बात बोलते हुए उसे छोटे बेटे की आंखों में आंसू आ गए।

21 जोडे़ का विवाह सम्पन्न करवाया
विश्वकर्मा समाज का सामूहिक विवाह आयोजित हुआ
रटलाई. कस्बे के विश्वकर्मा मंदिर परिसर में शुक्रवार को विश्वकर्मा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किए गए । जिसमें 21 जोड़ों का विवाह सम्पन्न करवाया गया । इसमें मुख्य अतिथि पीसीसी सदस्य सुरेश गुर्जर विशिष्ट अतिथि कांग्रेस महासचिव छगनसिंह गुर्जर,गजेन्द्र चैरासिया, धर्मवीर गुर्जर ,विश्वकर्मा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाललाल कारपेन्टर आदि थे । इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुरेश गुर्जर ने कहा कि समाज के द्वारा इस प्रकार के सामूहिक आयोजन से फिजूलखर्ची रूकती है । वहीं समाज को एक साथ आने का मौका मिलता है । इस मौके पर भगवान विश्वकर्मा भगवान की स्थापना के वर्षगांव के अवसर पर पंच कुण्डीय यज्ञ किया गया । धोलीकलश,गंगाजली,तोरण सहित कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित हुए । इस अवसर समिति के द्वारा 21 जोड़ों का विवाह सम्पन्न करवाया गया । सम्मेलन समिति के अध्यक्ष मथुरा लाल विश्वकर्मा,सोहन लाल विश्वकर्मा,प्रकाशचंद कारपेन्टर,बद्रीलाल,रामदयाल,बालमुकुन्द,सुजान,शंकरलाल,गिरीराज,जगदीश,गिरीराज अध्यापक,रामरतन,भगवानसिंह सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे ।