5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

48 घंटे में हमले के आरोपी पकड़े जाएं

पूर्व पालिकाध्यक्ष पर फायरिंग का मामला : समाजसेवी संगठनों व भाजपा पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा
less than 1 minute read
Google source verification
Attacks of attack in 48 hours

48 घंटे में हमले के आरोपी पकड़े जाएं

भवानीमंडी. भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर पर प्राण घातक हमला करने वाले हमलावरों को ४८ घंटों में गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर आधा दर्जन समाजसेवी संगठनों व भाजपा पदाधिकारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान लोगों में वारदात को लेकर जम कर गुस्सा था।
सोमवार सुबह करीब १० बजे गुरुसिंह सभा गुरुद्वारा, नागरिक मोर्चा, व्यापार महासंघ, गुर्जर महासभा, मुस्लिम व सिंधी समाज, गाड़ुलिया लुहार एवं भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ता एकत्र हुए, जहां से भी शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुलिस थाने पहुंचे एवं तहसीदार बालचंद मीणा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पूर्व पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर पर जानलेवा हमले की गहरे शब्दों में निंदा की गई एवं ४८ घंटे में नामजद आरोपी सहित हमले में शामिल दो अन्य को गिरफ्तार किए जाने की मांग की। इस दौरान पालिका अध्यक्ष पिंकी गुर्जर, वरिष्ट चिकित्सक डॉ. जेके अरोड़ा, विनय पोरवाल, रंजीता पाण्डे, प्रितपाल सिंह, राजेश नाहर, सुनीष दीक्षित, प्रदीप जैन आवर, फखरुद्दीन ठेकेदार, गुरुमुख सिंह, उदयसिंह राजौरा, गिरीश सोमानी सहित बड़ी संख्या में पुरुष व महिलाए मौजूद थी।
पिड़ावा. गत दिनों भवानी मंडी पूर्व चेयरमैन पर हुआ जानलेवा हमले के आरोपियों को पकडऩे की मांग को लेकर गुर्जर समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री, जिला कलक्टर आदि के नाम तहसीलदार लक्ष्मी नारायण प्रजापत को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गुर्जर समाज के लोगों ने जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए तहसील कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया । इस दौरान हरिराम गोचर, जुगल गोचर, गोपाल, कैलाश सहित कई लोग उपस्थित रहे।