4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटियों के सम्मान में अभूतपूर्व मानव श्रृंखला के बीच, उत्साह से गुजरे साईक्लिस्ट….

-बेटियों के संरक्षण का संदेश देने उमड़े शहरवासी-गांधी जयंती पर हुआ भव्य आयोजन
3 min read
Google source verification
Between the phenomenal human chain in honor of daughters, the spirits

बेटियों के सम्मान में अभूतपूर्व मानव श्रृंखला के बीच, उत्साह से गुजरे साईक्लिस्ट....

बेटियों के सम्मान में अभूतपूर्व मानव श्रृंखला के बीच, उत्साह से गुजरे साईक्लिस्ट....
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर मंगलवार का दिन झालावाड़ में ऐतिहासिक बन गया। इस दौरान सिटी फोर लेन पर बेटियों के सम्मान व सरंक्षण के संदेश देने के लिए मानव श्रृंखला व साईकल रैली का अभूतपूर्व आयोजन हुआ। इस दौरान करीब बीस किलोमीटर की करीब साढ़े 12 हजार विद्यार्थियों, विभिन्न संगठनों व आमनागरिको की ओर से बनाई मानव श्रृंखला के बीच 13 से 19 वर्ष तक आयु के 447 बच्चों ने हेरिटेज टू हेरिटेज के तहत साईकल दौड़ा कर बेटियों के संरक्षण का संदेश दिया। मार्ग में विभिन्न संगठनों की ओर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया व पानी, बिस्किट, ठंडा पेय, फल आदि भी वितरित किए।
-इस तरह हुआ शुभारम्भ
इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती पर मंंगलवार सुबह मिनी सचिवालय में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजली व प्रार्थना सभा के बाद साइक्लोथोन कार्यक्रम शुरु हुआ। जिला प्रशासन, इनाया फाउण्डेशन, एसडब्ल्यूआईसीसी तथा जिला प्राइवेट स्कूल्स वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में साईकल रैली को मिनी सचिवालय से आरपीएससी के पूर्व चेयरमेन श्यामसुंदर शर्मा, जिला कलक्टर डॉ.जितेंद्र सोनी, जिला प्रमुख टीना भील, पूर्व विधायक अनिल जैन व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय जैन ने तिरंगे के रंगों से बनी गुब्बारे की साईकिल को हवा में उड़ाते हुए रवाना किया।
-यह रहा रैली का मार्ग
रैली मिनी सचिवालय से सिटी फोर लेन पर झालरापाटन रोड़ पर स्थित गिंदौर तिरोह पर पहुंची व यहां से वापस मिनी सचिवालय के सामने से गुजरती हुई गांव वृंदावन में स्थित मानसिंह रिर्सोट तक जाकर वापस मिनी सचिवालय पर करीब एक घंटे में सम्पन्न हुई। इस दौरान गिंदौर से गांव वृंदावन तक मानव श्रृंखला के तहत सिटी फोर लेन के दोनो किनारों पर बच्चें एक दूसरे का हाथ पकड़े मानव श्रृंखला बनाए खड़े रहे। रैली का विभिन्न स्थानों पर बैण्ड वादन, ढोल-बाजें, डीजे एवं पुष्प वर्षा कर बड़े उत्साह से स्वागत किया गया। इस दौरान अशोक कश्यप एण्ड पार्टी द्वारा अस्पताल चौराहे पर बिन्दौरी नृत्य से साईकिल चालकों को उत्साहवर्धन किया गया।
-इनका रहा सहयोग
मानव श्रृंखला में गायत्री परिवार, एनसीसी स्काउट, भारत विकास परिषद, ब्राह्मण समाज, रोटरी क्लब, स्वर्णकार समाज, बोहरा समाज, राजूपत समाज, सिंधी समाज, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, आईटीआई, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वृन्दावन, प्राथमिक विद्यालय झिरनिया, राजकीय ऑल्ड ब्लॉक स्कूल, न्यू ब्लॉक स्कूल, राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय बृजकंवर, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मंगलपुरा, इम्मानुएल स्कूल, संकल्प ऐकेडमी, केन्द्रीय विद्यालय, लेसिया स्कूल, गोटन स्कूल, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सहित निजी एवं राजकीय विद्यालयों के शिक्षक एवं विद्यार्थी, पुलिस विभाग सहित विभिन्न संगठनों के लोगों ने मानव श्रृंखला में सक्रिय भाग लिया।
-समापन पर किया सम्मान
रैली के समापन पर मिनी सचिवालय के आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में साईकल रैली में भाग लेने वाले सभी बच्चों को मेडल पहनाए गए। यहां जिला कलक्टर डॉ.जितेंद्र सोनी, पूर्व विधायक अनिल जैन, जिला प्रमुख टीना भील, इनाया फाउडेंशन की नितिशा शर्मा ने सम्बोधित किया। संचालन प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष उदयभान सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र सोनी ने कहा कि महात्मा गांधी की अंहिसा परमोधर्म की भावना के अनुरूप समाज में बेटियों के प्रति बढती हिंसा पर अंकुश लगाने और उनके स्वाभिमान-सम्मान के लिए मानव श्रृंखला का आयोजन हुआ। उन्होने कहा कि ''समझ स्पर्श कीÓÓ कार्यक्रम के माध्यम से एक संदेश दिया गया कि हमारी बेटियां हमारा स्वाभिमान है, उनमें अच्छे-बुरे स्पर्श की समझ है। मानव श्रृंखला में धार्मिक, गैर सरकारी संगठन, हर वर्ग, जाति समुदाय की महिला-पुरूष, बच्चे एक दूसरे का हाथ पकडकर पवित्र भावना के साथ संकल्प लिया कि वे उनके साथ मजबूती से खडे हैं।
-इन अधिकारियों की रही उपस्थिति
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचरण शर्मा, उपखण्ड अधिकारी झालावाड़ डॉ. राकेश मीणा, उपखण्ड अधिकारी भवानीमण्डी कमल सिंह यादव, नगर परिषद् आयुक्त सत्यनारायण आमेठा, मेडीकल कॉलेज डीन डॉ. आर.के. आसेरी, उप पुलिस अधीक्षक विमल सिंह, प्राईवेट स्कूलों के संचालक आदि उपस्थित रहे।