4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध पक्के निर्माणों पर चला बुलडोजर

दो लोगों पर राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज
2 min read
Google source verification
Bulldozers run on illegal constructions

Illegal Construction Demolish

झालावाड़. शहर में बिना अनुमति के हो रहे निर्माण कार्यों को आयुक्त डॉ. राकेश कुमार मीणा के आदेश पर नगरपनरिषद ने कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पाटन रोड पर गायत्री मंदिर के सामने छीतर लाल पटवारी द्वारा किए अतिक्रमण को हटाया गया।
मौंके पर ही सम्पूर्ण भूमि का नाम तोल किया गया आयुक्त व कानूगों अमित जैन ने मौका मुआयना किया। इस पर आयुक्त द्वारा तुरन्त अतिक्रमण को गिराने के आदेश दिए गए।। परिषद की टीम द्वारा एनएच पर रखी घुमटियों को भी जब्त किया गया। और सुबह से कार्यवाही के बाद दोपहर 2 बजे जेसीबी से गायत्री मंदिर के पास किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान विवाद को देखते हुए पुलिस जाप्ता बुलाया गया एवं छीतरलाल एवं हुकमचंद के विरूद्ध राजकार्य में बाधा डालने पर मौके पर ही दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
संजय कॉलोनी में भी हटाया अतिक्रमण
शहर में परिषद की टीम द्वारा संजय कॉलोनी में भू माफियाओं के द्वारा नगरपरिषद की भूमि को बदल-बदल कर बैचान की जा रही थी। पूर्व में यहां से अतिक्रमण को तोडा गया था परन्तु खालिद, राजूवर्मा, प्रमोद कश्यप द्वारा फिर से अतिक्रमण कर लिया गया एवं राजनेताओं के सहयोग से दबाव बनाकर भूमि पर अधिकार किया गया। इसदौरान कुछ नेता भी मौजूद रहे उन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाने के लिए कर्मचारियों पर दबाव बनाया। इस पर आयुक्त से बात की गई आयुक्त द्वारा पुन :पुलिस जाप्ता भिजवाया गया एवं तोडने के आदेश दिए गए। आयुक्त के कहने पर नगरपरिषद की भूमि पर परिषद की सम्पति का बोर्ड लगाया। आयुक्त ने शहर में जहां भी अतिक्रमण हो रहे है उन्हें तुरन्त हटाने के लिए कहा। इस मौके पर भावेश रजक, संदीप काशवानी, वेदराम चौधरी, रवीन्द्र पांचाल, महेश सेन, महेन्द्र वर्मा, कैलाश पुष्पद, सूनील कुमार दूबे, राकेश सुमन, मनोज कुमार, राजू मालवीय आदि मौजूद रहे।
छात्रावास के पीछे से कब्जे हटाए
बकानी. बालिका छात्रावास के पीछे चरागाह पर हो रहे अतिक्रमण की खबर को राजस्थान पत्रिका में 'ग्राम पंचायत की निमार्ण सामग्री से भूमाफिया बनवा रहे मकानÓ नाम से 18 जनवरी को प्रकाशित करने के बाद बुधवार को राजस्व, पुलिस एंव पंचायत राज विभाग ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण तोड़ दिए।
पहले ग्राम पंचायत द्वारा बनाई दीवार को तोड़ा और बाद में अतिक्रमी की दीवार को तोड़ा। वहीं पास में बनी कच्ची टापरी को 48 घन्टे में हटाने के लिए पाबन्द किया। तहसीलर अशोक कुमार मित्तल, विकास अधिकारी राजीव तोमर, नायब तहसीलदार ओमप्रकाश दाधीच, कानूनगो मोहनलाल वर्मा, जयराज भील, पटवारी भोलराम शर्मा, एएसआई जाहिद अली मौके पर पहुंचे। ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधी दीनदयाल कुशवाह, प्रकाश कुशवाह, वार्ड पंच फारूख अहमद, आसिफ इकबाल, पुरूषोत्तम मेड़तवाल, तूफान सिंह गुर्जर सहित कई लोग उपस्थित रहे।
शर्त रखी
जैसे ही अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन का जत्थ पहुंचा अतिक्रमियों ने शर्त रख दी की, पहले ग्राम पंचायत द्वारा बनाई दीवार को तोड़ा जाए, इस पर पहले ग्राम पंचायत द्वारा बनाई दीवार को तोड़ा। वहीं जेसीबी द्वारा सरकारी दीवार हटाने के बाद अतिक्रमियों की दीवार तोडऩा शुरू किया तो हाथों में पत्थर लेकर अतिक्रमी एक साथ जेसीबी की और दौड़े। मौके पर मौजूद प्रशासन ने समझाया। अतिक्रमियों की सरपंच प्रतिनिधी से भी नोंकझोक हुई। पुलिस प्रशासन ने बीच बचात कर मामला शांत किया।