
झालावाड़। आकाशवाड़ी रोड़ के पास एक व्यापारी को बंधक बनाकर पांच लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। इस घटना से पहले एक लड़की ने व्यापारी को फोन कर बस स्टैंड पर बुलाया। इसके बाद मामा भांजा चौराहे होते हुए व्यापारी को आकाशवाणी रोड़ ले गई, जहां पर बाइक सवार लोगों ने व्यापारी का अपरण कर लिया।