4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित हुए शिविर

-अति कुपोषित बच्चों को वितरित की सामग्री
2 min read
Google source verification
Camp organized on World Health Day

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित हुए शिविर

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित हुए शिविर
-अति कुपोषित बच्चों को वितरित की सामग्री
झालावाड़. विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रविवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए। इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुपोषण उपचार केन्द्र (एमटीसी सेन्टर) में भर्ती बच्चों को ईडीएनएस पैकेट, खिलौने, बिस्किट पैकेट एवं टॉफी वितरित की। इस अवसर पर जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने बच्चों से जानकारी ली। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान ने बताया कि इस अवसर पर जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों पर अतिकुपोषित व कुपोषित बच्चों की स्क्रीनिंग कर बेहतर उपचार हेतु एमटीसी सेन्टर रैफर किया गया। गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के तहत डायबिटिज स्क्रीनिंग एवं कैटरेक्ट स्क्रीनिंग कैम्प हुआ इसमें आरबीएसके एवं एनसीडी की टीमों ने सहयोग दिया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आर.के.आसेरी, राजकीय एसआरजी चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. दीपक गुप्ता, राजकीय हीरा कुंवर महिला चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र गुप्ता, उपाधीक्षक डॉ. हेमराज नियरता, विभागाध्यक्ष शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कपूर चन्द, शहरी स्वास्थ्य सलाहकार शैलेद्र शर्मा, जिला आईईसी समन्वयक धनवन्तरी प्रजापति, जिला आशा समन्वयक हेमराज लोधा, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबन्धक रजनी दवे ने विचार व्यक्त किए।
जेल में चिकित्सा शिविर सम्पन्न
झालावाड़. विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जिला कारागार झालावाड़ में रविवार को मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जेल उपअधीक्षक राजपाल सिंह ने बताया कि शिविर में चिकित्सकों ने कारागृह के 160 बंदियों के रक्त की जांच की गई एवं आवश्यक दवाइयां दी गई।
आउटरीच कैंप का किया आयोजन
झालावाड़. विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रविवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनवाड़ा में आउटरीच कैंप का आयेाजन किया गया। शिविर में डॉ. विनोद पाटीदार, अल्ताफ अली, रामबाबू व अन्य कर्मचारियों ने मरीजों को मौसमी बीमारियों से बचाव के बारे में भी बताया। इस अवसर पर करीब 200 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित परामर्श दिया गया। साथ ही टीकाकरण पर विशेष जोर दिया गया।
-पत्रिका संवाददाता जितेंद्र जैकी, झालावाड़.