4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नबी की शान में उल्लास से हुआ जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा

-जुलूस में बड़ी संख्या में उमड़ा जन सैलाब
2 min read
Google source verification
Celebration of joy in the glory of the prophet

नबी की शान में उल्लास से हुआ जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा

नबी की शान में उल्लास से हुआ जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा
-जुलूस में बड़ी संख्या में उमड़ा जन सैलाब
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. हजरत पेगम्बर मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर नबी की शान में जिले में बुधवार को जश्रे ईद मिलादुन्नबी का जलसा हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान बड़ी ही शानो-शौकत से जुलूस निकाले गए। जिला मुख्यालय पर जुलूस दो जगह से शुरु हुए लेकिन मंगलपुरा ढपोल से दोनो मिल गए और मामू भानेज की दरगाह पर मुक्तसर तकरीर के बाद सलातोसलाम के साथ सम्पन्न हुए। शहर में इस दौरान कई जगह जुलूस का भव्य इस्तकबाल किया जाएगा। अकीदतमंदो की जानिब से दर्जनों की संख्या में लगाई छबील पर खीर, हलवा, बिरयानी, दूध, नुक्ती, शर्बत आदि का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। जुलूस में घुडसवार व ऊंट सवार सहित पैदल चलने वाले भी हाथों में झंडे लेकर व नारे लगाते हुए चल रहे थे। बीच में हाजी व उनके पीछे ओलेमाओं व नातख्वाह की जमात नबी की शान में नाते पाक पढ़ती चल रही थी। एक खुले वाहन में शहर काजी अब्दुल रहमान लोगों को मुबारकबाद देते चल रहे थे। एक बग्गी में ओलेमा मुफ्ती शाहीद व मौलाना अब्दुल मजिद कौसर सवार थे। नातख्वाह की मजलिस में हाजी अजीज बेग, बाबू भाई नश्तर, अब्दुल सलाम रिजवी, शाह फैजल, हाजी हाफिज हमीदउद्दीन, काजी फारुख गागरोनी, डॉ. अजीर्जुरहमान, मोहम्मद शरीफ, मुमताज, सादिक गौरी व फिरोज सहित कई लोग व मदरसों के बच्चें नाते पढ़ते चल रहे थे। सीरत पाक वेलफेयर सोसायटी की जानिब से ईदगाह रोड़ से सदर ईकरामुद्दीन, नायब सदर नफीस शेख व प्रवक्ता फारुख अहमद सहित बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। वहीं दूसरी ओर सीरातुन्नबी कमेटी की जानिब से भी ईद मिलादुन्नबी का जुलूस कालेशाह बाबा की दरगाह से शुरू हुआ। कमेटी के प्रवक्ता जावेद खां ने बताया कि जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस नगर के मुख्य मार्गो से होकर मामू भानेज दरगाह पर पहुंचा। यहां सलातो सलाम पेश किया गया व मुल्क में अमन, भाईचारा व शुशहाली की दुआ मांगी गई।
-जुलूस में यह भी रहे शामिल
ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में पूर्व मंत्री इकबाल अहमद, अकरम चौधरी, असलम अजमेरी, आमिर खान, कयूम सिद्दीकी, इनाम जफर, महमूद पहलवान, मोहम्मद शफीक खान, हाजी अताउल्लाा, मोहम्मद सद्दीक, सलामत अली, अजहर परवेज, मुकीम बेग, युनूस आसफी, शकील, अब्दुल रशीद, सैय्यद राशीद अली, साबिर हुसैन, जाकिर हुसैन, फैज अहमद, रमजान खान सहित मुस्लिम समाज के कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
-कई संगठनों ने किया इस्तकबाल
जुलूस का मार्ग में कई जगह इस्कबाल किया गया इसमें ईदगाह कमेटी, नूरानी इमामबाड़ा, अब्बासी समाज, मंसूरी समाज, लोहरी समाज, अल्पसंख्यक मोर्चा, अल्पसंख्यक विभाग, नगर परिषद के सभापति मनीष शुक्ला, राजपूत क्षत्रिय महासभा, केजीएन ग्रुप, राजीव गांधी बिग्रेड, पर्यटन विकास समिति, खेजड़ी के बालाजी मंदिर समिति, मुस्लिम प्रोग्रेसिव मंच, मानव सेवा समिति व मामू भानेज दरगाह कमेटी सहित कई संगठनों की ओर से फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।
-रक्तदान शिविर भी हुआ
ईद मिलादुन्नबी पर आवाम हेल्पिंग ग्रुप की ओर से बुधवार को भवानी क्लब के सामने रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्रुप के मोहम्मद आरिफ व असलम खान मंसूरी ने बताया कि शिविर में प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कई युवकों ने रक्तदान किया।