5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव में नहीं परोसी जाएंगी शराब, आबकारी विभाग ने की कड़ी चौकसी

  -लगातार दे रहे दबिश, 26 मुकदमें हुए दर्ज-अभी तक 79 करोड़ का रेवैन्यू प्राप्त किया
2 min read
Google source verification
Conservation of liquor, excise department will not be served in electi

चुनाव में नहीं परोसी जाएंगी शराब, आबकारी विभाग ने की कड़ी चौकसी

मध्यप्रदेश व राजस्थान की सीमा वाली दुकानें होगी सील

हरिसिंह गुर्जर
झालावाड़.विधानसभा चुनाव के दौरान शराब की तस्करी रोकने व वोटरों को शराब का प्रबोलन देकर उम्मीदरवार के पक्ष में मतदान कराने पर चुनाव आयोग की कड़ी नजर है। राजस्थान व मध्यप्रदेश दोनों राज्यों में इस समय चुनाव होने है। शराब तस्करी पर रोक तथा शराब तस्करी रोकने के लिए चुनाव आयोग ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दे दिए है। चुनाव से पहले शराब का दुरूपयोग, तस्करी एवं मतदान के दौरान किसी भी स्थिति में शराब का प्रयोग नहीं हो, प्रयोग होने पर विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। तस्करी के मामलों में नियमित कार्रवाई की जानकारी जिला निवार्चन अधिकारी सहित चुनाव आयोग को भी भेजी जा रही है। आबकारी विभाग ने एक माह में 26 मामले दर्ज किए गए है।

गोदामों में विशेष निगरानी-
विधानसभा चुनाव 2018 को देखते हुए शराब तस्करी करने वालों एवं भंडारों पर विशेष निगाहें रखी जा रही है। झालावाड़ में अग्रेंजी व देशी शराब के गोदामों पर तथा भवानीमंडी व खानपुर में देशी शराब के गोदामों पर चार-चार सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है।

गतवर्ष से 30 फीसदी अधिक पर हो रही जांच-
चुनाव को देखते हुए 50 प्रतिशत से अधिक की बिक्री होने व गत वर्ष से 30 फीसदी अधिक बिक्री होने पर मिलान किया जा रहा है। प्रतिदिन की सूचना ऑनलाइन भेजी जा रही है। वहीं अक्टूबर माह में हुई शराब की खपत की जानकारी भी एकत्र की गई है। दिनभर की सूचनाएं एकत्र कर उच्चाअधिकारियों व निवार्चन विभाग को भेजी जा रही है।
26 को दुकानें सील-
मध्यप्रदेश में चुनाव होने से 26 नवम्बर को मध्यप्रदेश राजस्थान सीमा से लगे क्षेत्रों की दुकानों सील कर दी जाएगी। जिले में भवानीमंडी, चौमहला, व रायपुर आदि क्षेत्रों में करीब 17 दुकाने लगी हुई है। मध्यप्रदेश की सीमा में 3 किलोमीटर के क्षेत्रों की सभी दुकानें 26 नवम्बर को सील की जाएगी। चुनाव में लोगों को शराब का वितरण करने के दौरान पड़ौसी राज्यों की सीमाओं सेे मात्रा में अवैध शराब की तस्करी होती है। ऐसे में आबकारी विभाग पूरी तरह से इस पर नजर बनाए हुए है।
इतनी हुई कार्रवाई-
जिले में गुढ़ा गांवडी, किशनपुरिया, पटपडिया, कोलाना, बूढ मंडावर, चौमहला व डग सहित कई क्षेत्रों में अवैध रूप से देशी शराब बनाई जाती है। इस पर विभाग ने आचार संहित लगने से लेकर अब तक भवानीमंडी, अकलेरा, चौमहला थाने कुल 26 मुकदमें दर्ज किए गए है। इसमें 176 देशी शराब के पव्वे, 67 लीटर अवैध हथकड़ शराब, एक दर्जन से अधिक भट्टियां जब्त की है।तथा आठ हजार से अधिक वाश नष्ट की गई है। नवम्बर माह में गुढ़ा गावंडी व गोविन्दपुरा में भी सरकारी जमीन से अवैध मात्रा देशी शराब जब्त कर नष्ट करवाई थी। जिले में अभी की गई कार्रवाई में 79 करोड़ का रेवैन्यू प्राप्त किया है।
फैक्ट फाइल-
कुल शराब की दुकानें-158
कम्पोजिट दुकानें- 128
अंग्रेजी की दुकानें-9
देशी शराब की दुकानें-21
यह बोले अधिकारी-
जिले में चुनाव के दौरान सभी भंडारों पर निगरानी रखी जा रही है, चौकसी कड़ी कर दी गई है।
मुकेश कुमार प्रजापति, निरीक्षक आबकारी विभाग,झालावाड़।
चुनाव में किसी भी स्थिति में शराब की तस्करी नहीं हो। इसके लिए नियमित टीमें गस्त कर रही है। चुनाव की आचार संहित लगने के बाद 26 मुकदमें दर्ज किए गए है।
रामरतन मीणा, जिला आबकारी, अधिकारी, झालावाड़।