5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crime news: डंपर से बोलेरो को टक्कर मारकर हत्या के तीन आरोपित गिरफ्तार

गंाव श्योपुर के पास घात लगाकर की थी वारदात
2 min read
Google source verification
Crime news: डंपर से बोलेरो को टक्कर मारकर हत्या के तीन आरोपित गिरफ्तार

crime-news-three-accused-arrested-for-colliding-with-bolero-from-dump

झालरापाटन पत्रिका. सदर थाना पुलिस ने दो माह पूर्व सुनेल मार्ग पर डंपर को टक्कर मारकर हत्या करने के मामले में सोमवार को तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर इनके पास से वारदात के दौरान काम में लिए गए मोबाइल बरामद किए।
जिला पुलिस अधीक्षक आंनद शर्मा ने बताया कि सुनेल थाना क्षेत्र के गांव ताल निवासी करण सिंह गुर्जर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि वो उसके चचेरे भाई का गोना लाने के लिए स्वयं की बोलेरो कार से गांव परा सैंकला जा रहे थे। दोपहर करीब 1 बजे सुनेल रोड पर गंाव श्योपुर के पास पंहुचने पर पहले से घात लगाकर बैठे उनके गंाव के राजाराम व कन्हीराम ने उसके परिवार वालो को जान से मारने की नियत से डंपर से बोलेरो को टक्कर मारी जिससे इसमें सवार सुल्तान की मृत्यु हो गई ओर अन्य जने घायल हो गए। इस पर सदर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने पूर्व में डंपर चलाने वाले मुख्य आरोपित ताल निवासी कन्हीराम व सह अभियुक्त चंदलोई निवासी भगवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया था जिन्हे जेल भेजा जा चुका है। इस घटना के षड्यंत्र में शामिल मुख्य आरोपित छोटीताल निवासी राजाराम गुर्जर, सु्जानसिंह गुर्जर व ज्ञानसिंह गुर्जर जो घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे। इन्हे गठित टीम सदस्यो, सदर थाना प्रभारी संजयप्रसाद मीणा, हेडकांस्टेबल मदन लाल गुर्जर, कांस्टेबल संदीप सोमरा, बाबूलाल, मनेन्द्र सिंह, नेपाल सिंह व प्रेमरतन उनके गंाव में दबिश देकर गिरफ्तार किया।


राजगढ बांध स्थल पर चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

मिश्रोली पत्रिका. पुलिस ने राजगढ बांध स्थल पर लोहे की गडरे चुराने के आरोप में रविवार रात को दो आरोपितों को गिरिफ़्तार किया है। थानाधिकारी भंवरसिंह गुर्जर ने बताया कि राजगढ़ बांध स्थल पर निर्माण कार्य चल रहा है। कंपनी के कर्मचारी गोपालसिंह ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार चोर गुरुवार देर रात लोडिंग वाहन में भरकर लोहे की 20 गडरे लेकर भाग गए। कर्मचारियों ने उनका पीछा किया। इस दौरान लोडिंग वाहन कच्चे रास्ते में फंस गया। इस पर चोर वाहन छोड़ कर भाग गए थे। पुलिस ने वाहन व गडरे जप्त कर लिए थे। आरोपी निकटवर्ती गांव झिझनी निवासी बनेसिंह व लक्ष्मणसिंह को रविवार रात को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी बनेसिंह पहले राजगढ बांध स्थल पर ही कार्य करता था। उसे वहां की हर गतिविधियो की जानकारी थी। उसकी गलत हरकतों के कारण कंपनी ने उसे निकाल दिया था।