
डग विधानसभा के दावेदारबोले भवानीमंडी को बनाएंगे जिला
राजेश मेहरा- चेंज मेकर
ये प्राथमिकताएं-
-डग विधानसभा क्षेत्र में बड़ा उद्योग की स्थाना करना।
-आवार-पगारियां के मध्य नदी पर उंचे पुल का निर्माण किया जाए।
- क्यासरा महादेव व उन्हेल मंदिरों को पर्यटक सर्किट से जोडऩा।
- डग क्षेत्र में कृषि विज्ञान केन्द्र की स्थापना करना।
-विधायक निधि कोष 2.25 करोड़ को शतप्रतिशत विकास में खर्च करना।
ये दावेदारी की वजह-
राजेश मेहरा लंबे समय तक एबीवीपी से कॉलेज राजनीति से जुड़े रहे, अभी व्याख्याता है।शिक्षक संघ में कई पदों पर भी रहे हैें। डग विधानसभा में समाज की अच्छी संख्या होने से प्रबल दोवेदारी क र रहे हैं।
मदनलाल वर्मा- कांग्रेस
- ये प्राथमिकताएं
- क्षेत्र के किसानों को कर्ज माफ करवाना।
- पूर्व सरकार की बंदयोजनाओं को फिर से चालू करवाना।
-युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मिले इसके लिए बड़े उद्योग की स्थापना करवाना।
-किसानों के क्षेत्र में संतरा उद्योग की स्थापना करवाना।
-भवानीमंडी को जिला बनाना आदि।
-अतिवृष्टि होने पर पूरा मुआवजा नहीं मिलता। सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर समुचित चिकित्सा व्यवस्था की जाएगी। रोगियों को रैफर होने की समस्या से निजाम मिल सकें।
- लंबी दूरी की यात्री गाडिय़ों का भवानीमंडी व चौमहला रेलवे स्टेशनों पर ठहराव। गुणवत्ता पूर्वक सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा।
ये दावेदारी की वजह-
दो बार विधायक रह चुके है,राजनीति कालंबा अनुभव कांग्रेस पार्टी में अच्छी पकड़, आमजन के बीच रहने वाले नेता माने जाते हैं। आमजन के धरना प्रदर्शन में साथ रहते हैं।
रमेश मेघवाल- (भाजपा)
ये प्राथमिकाएं-
- क्षेत्र में बालिकाएं व युवाओं के लिए प्रयास करना।
-किसानों की हर प्रकार की समस्या के लिए उनके साथ खड़े रहना।
- बड़ो उद्योगों की स्थापना करवना सहित कई कार्य करवाए जाएंगे।
ये दावेदारी की वजह-
क्षेत्र में मेघवाल समाज की अच्छी संख्या बताई जाती है, वर्तमान में प्रधान होने से समाज व अन्य समाजों में अच्छी पकड़ मानी जा रही है।
देशी कट्टे से फायर किया, मामला दर्ज
झालावाड़.मंडावर थाना क्षेत्र में रविवार को दो बाइक सवार लोगों पर तीन व्यक्तियों ने पीछे से देशी कट्टे से फायर कर दिया। मंडावर थानाधिकारी मुरलीधर नागर ने बताया कि रामड़ी निवासी मेवाराम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह और मांगी लाल गुर्जर झालावाड़ से रामड़ी गांव जा रहे थे,इसी दौरान भंवरिया गांव के यहां तीन लोगों ने पीछे से आकर उनकी मोटरसाइकिल को लात मारी इससे उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर झाडियों में चली गई, इसी दौरान रामयाद ने देशी कट्ट से फायर किया इससे मेवराम के कंधे में गोली लगी। इस दौरान वह जंगल की ओर भागे वहां भी पीछे से रामलाल व उसके लड़के जगदीश ने पीछे से बंदूक चलाई। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया।
Updated on:
14 Oct 2018 10:03 pm
Published on:
14 Oct 2018 09:15 pm
