6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंतकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग, शहीदों को श्रद्धांजली देने उमड़े शहरवासी

-विभिन्न कार्यक्रम रहे जारी
2 min read
Google source verification
Demand for strict action against extremists, townspeople living in tri

आंतकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग, शहीदों को श्रद्धांजली देने उमड़े शहरवासी

आंतकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग, शहीदों को श्रद्धांजली देने उमड़े शहरवासी
-विभिन्न कार्यक्रम रहे जारी
झालावाड़. जम्मू कश्मीर में सैनिकों पर हुए आतंकवादी हमले के विरोध में शुक्रवार को शहर की कई सामाजिक संस्थाओं ने जहां एक ओर शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की वहीं दूसरी ओर आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शहर में स्थित ऑपरेशन ब्लू स्टार में शहीद हुए निर्भय सिंह की प्रतिमा पर इस दौरान शहरवासी उमड़ पड़े व जम्मू कश्मीर के शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की।

केंडल जलाकर दी शहीदों को दी श्रद्धांजली
-बच्चों ने लगाए आतंकवादी विरोधी नारे
झालावाड़. जम्मू कश्मीर में सैनिकों पर हुए आतंकवादी हमले में शहीदों को श्रद्धांजली के लिए शुक्रवार को लेसिया स्कूल की ओर से शहीद निर्भय सिंह की प्रतिमा पर मोमबत्तियां जलाई गई व शोकसभा आयोजित कर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान बच्चों ने आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व भारतमाता जिंदाबाद के नारे लगाए।
-यह रहे उपस्थित
कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचरण शर्मा, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी, पुलिस उप अधीक्षक जीवन सिंह राणावत, जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र कुमार शर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी हरीश्ंाकर शर्मा, लेसिया स्कूल के निदेशक मुश्ताक बाबू, युसूफ बाबू, प्राचार्य पी.के.सक्सेना, स्मार्ट किड्स की प्रभारी शालिनी पारीक व शहीद निर्भय सिंह के भाई अभय सिंह भी उपस्थित रहे।

विश्व हिंदू परिषद ने फूंका पाकिस्तान का पूतला
-आतंकी हमले का किया विरोध
झालावाड़. जम्मू कश्मीर में सैनिकों पर हुए आतंकवादी हमले के विरोध में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद व बजंरग दल की ओर से शहीद निर्भय सिंह सर्किल पर पाकिस्तान का पुतला जलाया गया। इस दौरान परिषद के जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार अग्रवाल व मोहन सिंह राठौड़, भूपेंद्र तिवारी, पंकज गुप्ता व सचिन कश्यप आदि की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की विरोध प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान का पुतला दहन किया।
-(जितेंद्र जैकी, झालावाड़)