5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार से मांगें मनवाने के लिए पूरजोर जारी…

-विभिन्न कर्मचारी संगठन उतरे है आंदोलन की राह पर-धरना, प्रदर्शन का दौर जारी
2 min read
Google source verification
Due to demands from the government, Prajraj continues

सरकार से मांगें मनवाने के लिए पूरजोर जारी...

सरकार से मांगें मनवाने के लिए पूरजोर जारी...
-विभिन्न कर्मचारी संगठन उतरे है आंदोलन की राह पर
-धरना, प्रदर्शन का दौर जारी
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. चुनाव आचार संहिता लगने से पहले ही सरकार की नजरे इनायत की उम्मीद में अब सरकारी मुलाजिम अपनी मांगें मनवाने के लिए आंदोलन की राह पकड़ रहे है। इसी क्रम में शुक्रवार को भी जिला मुख्यालय पर विभिन्न कर्मचारियों संगठनों की ओर से धरना, प्रदर्शन व ज्ञापन आदि का दौर जारी रहा। इस दौरान कर्मचारी सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी कर रहे है।
-मिनी सचिवालय के बाहर महात्मा गंाधी नरेगा कार्मिक संघ की ओर से जिलाध्यक्ष तेजकरण नागर की अगुवाई में कर्मचारियों ने चार दिवसीय क्रमिक अनशन शुरु किया। उन्होने बताया कि एलडीसी भर्ती 2013 व एसएसआर 2013 को पूर्ण लिखित का समझौता राज्य सरकार के पंचायती राज विभाग की ओर से 19 जून को किया गया था लेकिन उसे आज तक लागू नही किया गया। इसलिए 1 अक्टूबर तक क्रमिक अनशन किया जाएगा।
-मिनी सचिवालय के सामने राजस्थान राज्य एलएचवी/ एएनएम एसोसिएशन जिला शाखा की ओर से अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष खुर्शीद बानों की अगुवाई में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व टर्शिकाओं ने धरना दिया। इस दौरान झालरापाटन ब्लॉक अध्यक्ष मधु मेहर, अकलेरा की सीमा रानी, सुनेल की जेसी एन्टोनी, बकानी की मुकेश गुर्जर, खानपुर की उषा नागर, रेखा, प्रमिला वर्मा व सुशीला की अगुवाई में महिला कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
-राजस्थान एकाउंटेंटस एसोसिएशन जिला शाखा की ओर से लेख संवर्ग की लम्बित मांगों की पूर्ति के लिए आंदोलित जिले के लेखाकर्मी शुक्रवार को चौथे दिन भी सामुहिक अवकाश पर रहे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अनुराग वर्मा व संयुक्त मंत्री दिलखुश मीणा की अगुवाई में लेखाकर्मियों ने कोष कार्यालय के समक्ष जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
-राजस्थान इंजीनियर एकता मंच जिला शाखा की ओर से वेतन विसंगति केा दूर कर गे्रड पे 4800 की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन सामुहिक अवकाश पर चल रहे इंजिनियरों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन जिला कलक्टर के माध्यम से भेजा। इस दौरान जिले के अभियांत्रिकी विभाग जिसमें जल संसाधन, पंचायती राज विभाग, वाटर शेड़, स्वायत शासन विभाग व नगरीय विकास विभाग के कनिष्ठ अभियंताओं रामनारायण पंकज, गजेंद्र, कमलकांत, शालिनी, ज्योति सैनी, संदीप काशवानी, परवेद्र, संतोष, विपिन,दीपक आदि की अगुवाई में इंजिनियर शामिल रहे।
-राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ जिला शाखा की ओर से केंद्र व राज्य सरकार से सम्बंधित महासंघ का 23 सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन जिला कलक्टर के माध्यम से भेजा गया। इस दौरान राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ भामस के जिलाध्यक्ष राजेश मेहरा, उपाध्यक्ष अनुराग वर्मा, भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश जोशी, लक्ष्मण राठौर, हरिश राठौर व उमेश नरुका आदि उपस्थित रहे।
-अखिल भारतीय दवा विक्रता संघ की ओर से केंद्र सरकार की ओर से ऑन लाईन दवाओं की बिक्री को मान्यता देने के विरोध में शुक्रवार को जिले के मेडिकल स्टोर बंद रहे व जिला केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से जिला मुख्यालय पर मामा भानेज चौराहे से मिनी सचिवालय पर रैली निकाली व जिला कलक्टर के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया। इस दौरान रैली में केमिस्टों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
-राजकीय महाविद्यालय में व्याख्याताओं के रिक्त पद भरने व पुस्तकालय अध्यक्ष को पूरा समय महाविद्यालय में लगाने की मांग को लेकर शुक्रवार को एनएसयूआई की ओर से महाविद्यालय में धरना देकर प्राचार्य को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान ललित गुर्जर, पंकज लोधा, अक्षय लोधा, राकेश मीणा, हेमराज मेघवाल, धनराज मीणा, ज्ञान सिंह गुर्जर, लोकेश मीणा, कोमल मीणा व रामबाबू की अगुवाई मे छात्रों ने प्राचार्य कक्ष के बाहर जमकर नारेबाजी की व अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।