4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एकलव्य का प्रतिरुप बनी बिजली…

-धारावाहिक की शूटिंग शुरु-महाभारत के युधिष्टर गजेंद्र चौहान भी आएगे
2 min read
Google source verification
Eklavya's replicated power

एकलव्य का प्रतिरुप बनी बिजली...

एकलव्य का प्रतिरुप बनी बिजली...
-धारावाहिक की शूटिंग शुरु
-महाभारत के युधिष्टर गजेंद्र चौहान भी आएगे
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. मुम्बई की फिल्म निर्माण कम्पनी एस.के.मीडिया प्रॉडक्शंस के बैनर तले टेलीविजन धारावाहिक एकलव्य की झालावाड़ डॉक बंगला परिसर में शुक्रवार को हुई शूटिंग में मायानगरी के कई फिल्मी कलाकारों की कला का फिल्मांकन किया गया। धारावाहिक की निर्माता-निर्देशिका सीमा कपूर ने पत्रिका संवाददाता जितेंद्र जैकी को बताया कि दिल्ली दूर दर्शन के अरुण प्रभा चैनल पर प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक में पौराणिक काल के महान धर्नुधारी एकलव्य का प्रतिरुप बनी कस्बे की एक युवती बिजली ग्रामीण बालाओं को आत्मरक्षा के लिए धनुष विद्या का प्रशिक्षण देती है। कहानी में एक सैनिक के साथ उसकी पत्नी राजस्थान के एक कस्बे झालावाड़ में रहती है। वह यहां की बालिकाओं के उत्पीडऩ को देखते हुए उन्हे शारीरिक रुप से आत्मरक्षा के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य को लेकर धर्नुविद्या सिखाती है। मुख्य भूमिका में मुम्बई की अभिनेत्री माया है, वहीं उसके सैनिक पति की भूमिका दिल्ली के मीशा कपूर कर रहे है। अन्य कलाकारों में मुम्बई के शिवानी शर्मा, रिया खोद, अनीता, विनोद वटस के अलावा क्षेत्र की प्रतिभाओं सलीमराज, एकता सक्सेना, वहीद खान, किशु शर्मा व रंगोली पोरवाल को भी मुख्य भूमिका में शामिल किया गया है। सह निर्माता निखिल कपूर है। धारावाहिक में भाग लेने के लिए ख्यातिप्राप्त धारावाहिक महाभारत के युधिष्टर गजेंद्र चौहान भी इसी सप्ताह झालावाड़ आएगें।
-16 एपिशॉट की शूटिंग क्षेत्र में होगी
सीमा कपूर ने बताया कि पूरे धारावाहिक में 26 एपिशॉट होगें। इसमें 10 एपिशॉट की शूटिंग मुम्बई में कर ली गई है वहीं आगामी 10 दिनों में बाकी 16 एपिशॉट की शूटिंग झालावाड़ क्षेत्र में की जाएगी। इस दौरान गागरोन, खेल संकुल व डॉक बंगला परिसर में शूटिंग चल रही है। इन दिनो यूनिट में करीब 40 मेम्बर मुम्बई से आए हुए है। शुक्रवार को यूनिट ने पूरे दिन डॉक बंगला परिसर में फिल्माकंन किया।