
बहुत हो गया, अब तो सबक सिखाओ
झालावाड़. जम्मू कश्मीर में सैनिकों पर हुए आतंकारी हमले के विरोध में शुक्रवार को शहर व जिले की कई सामाजिक संस्थाओं ने जहां एक ओर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की वहीं दूसरी ओर आतंककारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। श्रद्धांजलि देते हुए लोग बोले कि बहुत हो गई बातचीत, अब तो सबक सिखाना होगा।
विश्व हिंदू परिषद व बजंरग दल ने पाकिस्तान का पुतला लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान परिषद के जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार अग्रवाल, मंत्री ज्ञान सिंह गुर्जर, मठ मंदिर प्रमुख मोहन सिंह राठौड़ की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सांसद कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय जैन, भाजपा नेता श्रीकृष्ण पाटीदार, पूर्व विधायक अनिल जैन, जिला महामंत्री राजेश शर्मा, संजय वर्मा, उप जिला प्रमुख भागचन्द दांगी ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
कांग्रेस की ओर से मोमबत्ती जला व दो मिनट का मौन रखा गया। प्रवक्ता मोहम्मद शफीक खान, सचिव राहुल गोयल, पवन जैन, राजू बंसल, जगदीश चौबदार, आदि कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी।
शहीद निर्भय सिंह सिसोदिया स्मारक समिति के सचिव ओम पाठक, शहीद के बड़े भाई कल्याण सिंह सिसोदिया, छोटे भाई अभय सिंह सिसोदिया, शहीद की बहन, परिजन रामसिंह, रविराज सिंह, नगर कांग्रेस अध्यक्ष नफीस शेख, हर्षवन्त सिंह, कुशलपाल सिंह, दिनेश सक्सेना, हंसराज, श्रीलाल ने शहीदों को श्रद्धाजंलि दी।
कोटा स्टोन स्माल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष विशाल मित्तल, कोषाध्यक्ष अनवर खान, संरक्षक ललित गुप्ता व राजीव पालरेचा सहित दर्जनों सदस्य ने श्रद्धांजलि दी।
राजस्थान पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष भंवर सिंह राजावत की अगुवाई में सदस्यों ने शोकसभा कर श्रद्धांजली अर्पित की। टॉप कैरियर कम्प्यूटर्स पर श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था के डायरेक्टर सुदर्शन गुप्ता, जया गुप्ता की अगुवाई में संस्था के विद्यार्थियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
मौन में दिखा गुस्सा
झालरापाटन. श्रद्धांजलि सभा में नगरपालिका अध्यक्ष अनिल पोरवाल, उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश लाला राठौर, अधिशासी अधिकारी महावीर सिंह सिसोदिया, श्रीमन् नारायण वृद्धाश्रम पूर्व विधायक निर्मल कुमार सकलेचा, भाजपा नेता मुकेश चेलावत, संस्था अध्यक्ष मोहनलाल सोनी, नंदलाल राठौर, पार्षद राधेश्याम चौरासिया, महासचिव कैलाशचंद शर्मा, भाजपा नेता धर्मेन्द्र सेठी, माणकचंद राठौर, वहीं सेंट जोंस सीनियर सैकण्डरी स्कूल में प्राचार्य डी पोन्नेचन, बाल विद्यामंदिर माध्यमिक विद्यालय, उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, सिग्मा स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, हरिश्चंद्र कृषि उपजमंडी में भी शोक सभा हुई। चौधरी भूरामल एच जाट पेट्रोलपंप कर्मचारियों ने दिनभर कालीपट्टी बांधकर रोष जताया।
विहिप व बजरंग दल ने आंतकवाद का पुतला लेकर प्रदर्शन किया। व्यायाम शाला प्रमुख रमेश गुर्जर, प्रखण्ड सुरक्षा प्रमुख लिटिल शर्मा, नगर संयोजक रवि गुर्जर आदि के नेतृत्व में जुलूस निकाला।
बकानी. भारतीय किसान संघ तहसील अध्यक्ष मनोहर सिंह चौहान की अगुवाई में रामप्रसाद लोधा, सम्पत गुर्जर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं ब्लॉक के राउमावि थोबडिय़ा खूर्द में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
अकलेरा. सरड़ा में स्कूली विद्यार्थियों, ग्रामीणों व कई संगठनों ने भारतीय थल सेना में कार्यरत चतुर्भुज राठौड़ की उपस्थिति में श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए 5 पर्वतीय खंड क्षेत्र रूपा अरुणाचल प्रदेश में कार्यरत थल सेना नायक चतुर्भुज राठौड़ ने कहा कि आतंकी हमले का सेना मुंहतोड़ जवाब देगी। फिर से सर्जिकल स्ट्राइक द्वारा बदला लिया जाएगा। विहिप व बजरंग दल के नेतृत्व में जिला संयोजक कालूलाल मीणा, प्रखण्ड संयोजक रणजीत मीणा के नेतृत्व में पावन धाम हनुमान मंदिर पर कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इसके बाद बस स्टैड पहुंचे और सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। जिला सुरक्षा प्रमुख भूरालाल मीणा, प्रखंड अध्यक्ष भूरालाल मीणा, प्रखंड मंत्री रामू जैन, राजेंद्र बैरागी, खेमराज लक्ष्कार आदि मौजूद रहे।
रटलाई. कस्बे में बजरंगदल एवं विहिप ने आंतकवाद के पुतले का जुलूस निकाला। इसमें धारासिंह भील,भगवान स्वरूप मेहर सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं कस्बे की सीएचसी में जवानों को श्रद्धांजली दी।
पनवाड़. कस्बे के श्रीफलौदी माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने सैनिकों को श्रद्धांजली दी। इस दौरान व्यपस्थापक पूनम चन्द भण्डारी सहित कई अध्यापक मौजूद रहे।
मनोहरथाना. विहिप और बजरंग दल के तत्वावधान में पूर्व जिला संयोजक अत्री चौहान व वीएचपी के प्रखण्ड संयोजक राजेशशर्मा के नेतृत्व में पुराना थाना चौक पर कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जहां से आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बसस्टैड चौराहे पर पहुंचे और सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। विहिप के रामगोपाल पंचोली, एसफडी सह जिला संयोजक विजय सेन, दिनेश शर्मा, कुलदीप गौतम, राजेन्द्र कोचर आदि मौजूद रहे।
कहीं कैंडल मार्च निकाला, कहीं शोक सभाएं हुई
भवानीमंडी. कस्बे में एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैण्डल मार्च निकाला। एनएसयूआई नगर अध्यक्ष अमजद खान ने बताया की कैण्डल मार्च कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ और गांधी सर्किल पहुंचा। इस दौरान कालुलाल सालेचा, हरीश राठौर, समकित जैन, गोपाल जायसवाल, अख्तर अली, विनय आस्तोलिया, राजिक अंसारी, बलराम तिवारी, जेलर सिंह आदि मौजूद थे। विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बालाजी चौराहा पर आतंकारियों के पुतले लेकर प्रदर्शन किया। कल्याणमल सोनी,नरपत सिंह नरूखा, बालु सिंह, विनय पोरवाल,सुनिश दीक्षित, रामलाल गुर्जर, राजबब्बर, ऋषभ शृंगी आदि मौजूद थे।
चौमहला. शहीदों को व्यापार संघ ने मुख्य चौराहे झंडा चौक पर श्रद्धांजलि दी। व्यापार संघ अध्यक्ष नारायणलाल अग्रवाल, विधायक कालुराम वर्मा, पारस कटारिया, प्रिंस सोनी, दिनेश जैन, राजमल जैन आदि ने संबोधित किया। जिला खाद्य एवं किराना व्यापार संघ संरक्षक हंसराज जैन, किराना व्यापार संघ अध्यक्ष संजय जैन, बर्तन व्यवसायी संघ अध्यक्ष अरविन्द्र जैन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी व नागरिक मौजूद रहे। वहीं न्यायालय परिसर में श्रद्धांजलि दी। उधर रनायरा, सेकला, गंगधार, चौमहला सहित कई स्कूलों ने श्रद्धांजलि दी।
रायपुर. कस्बे के राउमावि रायपुर, राउमावि सुवास में प्रार्थना के समय दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।।
डग. कस्बे के गणेश चौक परिसर पर विहिप, बजरंग दल, मुस्लिम समुदाय सहित कई समाज के संगठनों व पंचायत समिति परिसर पर विकास अधिकारी भानूप्रताप सिंह हाड़ा व कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि दी। बजरंग दल के सुरेश कुमावत, लालचंद प्रेमी, अरविंद लड़ोती, राजैन्द्र जैन, अंजूमन कमेटी सदर हाजी शेख महबूब, हाजी एहसान, उपसरपंच इरफान मुल्तानी, महेश सोनी, किसान संघ के शम्भू सिंह सहित सभी समाजों के लोग मौजूद रहे।
खानपुर. गुदरी चौराहे पर विहिप व बजरंग दल के तत्वावधान में पाकिस्तानी झंडे को जलाकर आतंकवाद का पुतला फूंका गया। इससे पहले खाकीजी महाराज आश्रम में कार्यकर्ताओं की बैठक में श्रद्धांजलि दी। प्रदर्शन में विहिप के जिला उपाध्यक्ष राधाकिशन सुमन, प्रखंड अध्यक्ष प्रेमनारायण त्रिगुणायत, प्रखंड मंत्री जगन्नाथ सुमन, दानेश्वर व बजरंग दल के प्रखंड संयोजक पवन जैमिन, नगर संयोजक निर्मल लक्ष्कार सहित धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वहीं सीएचसी में चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
Published on:
16 Feb 2019 11:24 am
