
आतंकियों के लिए लाल व शहीदों के सम्मान में नम हुई आंखें
आतंकियों के लिए लाल व शहीदों के सम्मान में नम हुई आंखें
-शहीदों को श्रद्धांजली देने उमड़े शहरवासी
-विभिन्न कार्यक्रम रहे जारी
झालावाड़. जम्मू कश्मीर में सैनिकों पर हुए आतंकवादी हमले के विरोध में शुक्रवार को शहर की कई सामाजिक संस्थाओं ने जहां एक ओर शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की वहीं दूसरी ओर आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शहर में स्थित ऑपरेशन ब्लू स्टार में शहीद हुए निर्भय सिंह की प्रतिमा पर इस दौरान शहरवासी उमड़ पड़े व जम्मू कश्मीर के शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की।
-लेसिया स्कूल
केंडल जलाकर दी शहीदों को दी श्रद्धांजली
-बच्चों ने लगाए आतंकवादी विरोधी नारे
झालावाड़. जम्मू कश्मीर में सैनिकों पर हुए आतंकवादी हमले में शहीदों को श्रद्धांजली के लिए शुक्रवार को लेसिया स्कूल की ओर से शहीद निर्भय सिंह की प्रतिमा पर मोमबत्तियां जलाई गई व शोकसभा आयोजित कर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान बच्चों ने आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व भारतमाता जिंदाबाद के नारे लगाए।
-यह रहे उपस्थित
कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचरण शर्मा, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी, पुलिस उप अधीक्षक जीवन सिंह राणावत, जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र कुमार शर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी हरीश्ंाकर शर्मा, लेसिया स्कूल के निदेशक मुश्ताक बाबू, युसूफ बाबू, प्राचार्य पी.के.सक्सेना, स्मार्ट किड्स की प्रभारी शालिनी पारीक व शहीद निर्भय सिंह के भाई अभय सिंह भी उपस्थित रहे।
-विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल
विश्व हिंदू परिषद ने फूंका पाकिस्तान का पूतला
-आतंकी हमले का किया विरोध
झालावाड़. जम्मू कश्मीर में सैनिकों पर हुए आतंकवादी हमले के विरोध में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद व बजंरग दल की ओर से शहीद निर्भय सिंह सर्किल पर पाकिस्तान का पुतला जलाया गया। इस दौरान परिषद के जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार अग्रवाल, मंत्री ज्ञान सिंह गुर्जर, मठ मंदिर प्रमुख मोहन सिंह राठौड़, धर्माचार्य प्रमुख गेापाल वैष्णव, प्रखंड़ अध्यक्ष भूपेंद्र तिवारी, पूर्व नगर मंत्री दीपचंद प्रजापति, गजराज, पवन मेहरा, रिंकू सुमन, सनील कहार, विनोदसुमन, अशोक वैष्णव, शिवराज सुमन, रामचंद्र गुप्ता, निखिल प्रजापति, पंकज गुप्ता, टीकम सुमन, सोनू प्रजापति, गोलू, अंकीत प्रजापति, महेंद्र ङ्क्षसह, सूरज, लक्की गुर्जर, मुकेश, बंदी, विष्णु कुमार व लक्ष्मण माहेश्वरी आदि की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की विरोध प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान का पुतला दहन किया।
-भाजपा
भाजपा ने शोकसभा कर दी श्रद्धांजली
झालावाड़. जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में शहीदों को भाजपा की ओर से सांसद कार्यालय पर शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजली दी गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय जैन, भाजपा नेता श्रीकृष्ण पाटीदार, पूर्व विधायक अनिल जैन, जिला महामंत्री राजेश शर्मा, संजय वर्मा, उप जिला प्रमुख भागचन्द दांगी, नरेन्द्र तोमर, यतन यादव, सुरेन्द्र काश्वानी, ओम जागिंड, रवि संगत, पार्षद सविता कश्यप, रेखा लोधा, महावीर दाधीच, प्रदीप राजावत, विरेन्द्र कितावत, अंकुर नैयर, विशाल मितल, प्रकाश वर्मा, ममता शर्मा, भरत बैरवा, प्रकाश पारेता व जि?मी चतुर्वेदी ने शहीदो को 2 मिनट का मौन एवं पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजली दी।
-कांग्रेस
कांग्रेस ने शोकसभा कर दी श्रद्धांजली
झालावाड़. जम्मू कश्मीर आतंकी हमले में शहीदों को कांग्रेस की ओर से मोमबत्ती जला व दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजलि दी। इस अवर पर प्रवक्ता मोह?मद शफीक खान, सचिव राहुल गोयल, पवन जैन, राजू बंसल, जगदीश चौबदार, राजेन्द्र मेरोठा, अमरलाल वर्मा, सुजान भील, राकेश कुमार, मनोज कुमार टेलर आदि कार्यकर्ता ने श्रद्धांजली दी।
-निर्भय सिंह स्मारक समिति
शहीद स्मारक समिति ने दी श्रद्धांजली
झालावाड़. जममू कश्मीर आतंकी हमले में शहीदों को अशोक चक्र से सम्मानित शहीद निर्भय सिंह सिसोदिया स्मारक समिति की ओर से श्रद्धांजली दी गई। इस अवसर पर समिति के सचिव ओम पाठक, शहीद के बड़े भाई कल्याण सिंह सिसोदिया, छोटे भाई अभय सिंह सिसोदिया, शहीद की बहिन, परिजन रामसिंह, रविराज सिंह, नगर कांग्रेस अध्यक्ष नफीस शेख, हर्षवन्त सिंह, कुशलपाल सिंह, दिनेश सक्सेना, हंसराज, श्रीलाल, रहीम खान, महिमा सिंह, अजय यादव, वीरेन्द्र सिंह कितावत व खेमराज सेन ने शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित करते हुए शहीदों को श्रृद्धाजंली दी।
-कोटा स्टोन एसोसिएशन
कोटा स्टोन एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजली
झालावाड़. जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में शहीदों को कोटा स्टोन स्माल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल मित्तल, कोषाध्यक्ष अनवर खान, संरक्षक ललित गुप्ता व राजीव पालरेचा सहित दर्जनों सदस्य ने श्रद्धांजली दी।
-पेंशनर्स समाज
पेंशनर्स ने दी श्रद्धांजली
झालावाड़. जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में शहीदों को राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा की ओर से कार्यालय पर श्रद्धांजली अर्पित की गई। कार्यक्रम में समाज के जिलाध्यक्ष भंवर सिंह राजावत की अगुवाई में सदस्यों ने शोकसभा कर श्रद्धांजली अर्पित की।
-टॉप केरियर कम्प्यूटर्स
श्रद्धांजलि अर्पित की
झालावाड़. जम्मू कश्मीर में आंतकी हमले में शहीदों को टॉप कैरियर कम्प्यूटर्स पर देा निनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था के डायरेक्टर सुदर्शन गुप्ता, जया गुप्ता, पवन राठौर, चंद्रेश प्रजापति, शीना शेख व लक्ष्मी कश्यप की अगुवाई में संस्था के विद्यार्थियों ने श्रद्धांजली अर्पित की।
आज इनकी ओर से होगी श्रद्धांजली
झालावाड़. जम्मू कश्मीर में आतंकवादी हमले में शहीदों को श्रद्धांजली देने के लिए सामाजिक संगठनों की ओर से शनिवार को भी विभिन्न कार्य्रकम होगे।
मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सोनी ने बताया की ओर से शनिवार शाम ६ बजे कलेक्ट्री स्कूल के सामने हनुमान मंदिर पर श्रद्धांजली सभा होगी। सर्व ब्राह्मण महिला मंडल की जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा ने बताया कि मंडल की ओर से शहीद निर्भय सिंह सर्किल पर शहीदो को श्रद्घांजली अर्पित की जाएगी। व्यापार महासंघ एवं व्यापार सेवा समिति की ओर से बस स्टेंड चौराहे पर शनिवार को सुबह ११.३० बजे श्रद्धांजली सभा होगी। समिति के अध्यक्ष महावीर दाधीच ने बताया कि सभा में शहर के सभी व्यापारी व नागरिक भाग लेगे। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की ओर से शनिवार शाम ६ बजे गढ़ परिसर में स्थित गणेश मंदिर पर शोकसभा होगी। इसमे दीपक जलाकर शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की जाएगी।
-(जितेंद्र जैकी, झालावाड़)
Updated on:
15 Feb 2019 06:14 pm
Published on:
15 Feb 2019 06:13 pm
