4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

82.25 करोड़ से बनेगें परवन व गुलेण्डी नदी पर पुल

-अकलेरा से बारां के बीच आवागमन हो जाएगा सुलभ-वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति जारी
2 min read
Google source verification
From 82.25 crores on Bridge and Gullandi River Bridge

82.25 करोड़ से बनेगें परवन व गुलेण्डी नदी पर पुल

82.25 करोड़ से बनेगें परवन व गुलेण्डी नदी पर पुल
-अकलेरा से बारां के बीच आवागमन हो जाएगा सुलभ
-वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति जारी
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. जिले के अकलेरा व मनोहरथाना क्षेत्र के ग्रामीणों को अब बारां जिले की ओर जाने के लिए बारिश में परवन व गुलेण्डी नदी बाधा नही बन सकेगी। डेढ़ वर्ष में इन दोनो नदियों पर पुल तैयार हो जाएगें। सार्वजनिक निर्माण विभाग राष्ट्रीय उच्च मार्ग खंड़ की ओर से जिले के अकलेरा कस्बे के निकट बांरा व झालावाड़ जिले के बीच स्थित परवन नदी व भोपाल रोड़ पर गुलेण्डी नदी पर नई पुलिया का निर्माण होगा। इससे बारिश के दौरान भी दोनो जिलों के बीच आवागमन सुचारु हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि बारिश के दिनो में इन नदियों की पुरानी पुलिया पर ग्रामीण जान जोखिम में डाल कर आते जाते है। नदी में नाव से भी लोग यात्रा करते है। इससे यहां कई बार दुर्घटनाएं होती रहती है।
-यह रहेगा पुल का स्वरुप
राष्ट्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की ओर से दोनो पुलों के लिए 82.25 करोड़ रुपए स्वीकृत किए है। जिले के अकलेरा के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 752 पर करीब दो किलोमीटर दूर स्थित परवन नदी पर 412.5 मीटर लम्बा व 16 मीटर चौडा 11 पिल्लरों पर पुल बनाया जाएगा। इसमें 2.7 किलोमीटर एप्रोज रोड़ भी निर्मित किया जाएगा। इसके तहत 50.99करोड़ स्वीकृत हुए व विद्युत लाईन व अन्य शिप्टिंग कार्य के लिए 14.62 करोड़ तथा पुल के आसपास की भूमि अव्याप्त के लिए 17 करोड़ की स्वीकृति मिल चुकी है। इसी प्रकार गुलेण्डी नदी पर 6 पिल्लरों पर 120 मीटर लम्बा व 16 मीटर चौड़ा पुल बनाया जाएगा।
-यह है लोकेशन
अकलेरा के निकट बारां मार्ग पर स्थित परवन नदी से पहले गांव लुहारिया के निकट स्थित गुलेण्डी नदी पर पुरानी पुलिया से 100 मीटर ऊपर नई पुलिया का निर्माण किया जाएगा।
-शीघ्र होगा काम शुरु
इस सम्बंध में सार्वजनिक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग खंड़ के अधिशाषी अभियंता गिरिराज प्रसाद महावर ने बताया कि परवन व गुलेण्डी नदी पर ब्रिज निर्माण के लिए टेंडर हो चुके है। कार्यादेश मिलते ही पुलों का निर्माण कार्य शुरु करवा दिया जाएगा। करीब ड़ेढ वर्ष में दोनो पुल तैयार कर दिए जाएगें।