4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गौतम जयंती पर उत्साह से निकाली शोभायात्रा

-हुए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम
less than 1 minute read
Google source verification
Gautam Jubilee celebrations

गौतम जयंती पर उत्साह से निकाली शोभायात्रा

गौतम जयंती पर उत्साह से निकाली शोभायात्रा
-हुए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़.महर्षि गौतम जयंती पर श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण बहुउद्देशीय हितकारिणी समिति की ओर से शनिवार को उत्साह से शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर झिरी के चौक से भगवान चतुर्भुज नाथ व महर्षि गौतम की शोभायात्रा शुरु हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे सिर पर कलश धारण किए महिलाएं जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा व नगर अध्यक्ष दुर्गेश नंदिनी, मंजू शर्मा, आस्था शर्मा, दीपिका शर्मा, लता तिवारी व ज्योति की अगुवाई में चल रही थी। इसके पीछे एक खुली जीप में महर्षि गौतम ऋषि का वेश धारण किए युवक बेठे थे। पीछे समाज के अध्यक्ष राजेंद्र जोशी, महासचिव प्रेम तिवारी,रतनलाल गौतम, नरेश जोशी, सुरेश शर्मा, विश्वास जोशी, बालगोविंद शर्मा की अगुवाई में पुरुष सफेद पोशाक में चल रहे थे। पीछे दो ट्रेक्टर ट्रालियों में भगवान की झांकी सजाई गई थी।
-स्वागत की रही होड़
इस दौरान मार्ग में कई सामाजिक संगठनों सहित सर्व ब्राह्मण महिला मंडल की जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा की अगुवाई में ब्राह्मण महिलाओं ने बैक चौराहे पर और आजाद मार्ग में बिरजू खंडेलवाल व राधे सिकरवार ने भी पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
-ब्रह्मघाट पर हुए कार्यक्रम
शोभायात्रा नगर के मुख्यमार्गो से होकर ब्रह्मघाट पहुंची। यहां भगवान मदनमोहनजी का अभिषेक किया गया व समाज के वरिष्ठ जनो व प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं व प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। बच्चों ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गौतम समाज के अध्यक्ष राजेंद्र जोशी ने बताया कि इस अवसर पर दो दिवसीय जयंती समारोह के तहत शुक्रवार को ब्रह्मघाट पर सुबह पूजा अर्चना के बाद रामायण पाठ शुरु हुआ। शनिवार को मंगलपुरा टेक पर स्थित श्री चतुर्भुजनाथ मंदिर में सुबह हवन किया गया।