5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीपानंद जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

-संतों ने लिया भाग, श्रद्धालुओं ने किया जमकर नृत्य
less than 1 minute read
Google source verification
Grand celebration of birth anniversary

पीपानंद जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

पीपानंद जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा
-संतों ने लिया भाग, श्रद्धालुओं ने किया जमकर नृत्य
झालावाड़. कालीसिंध व आहू नदी के संगम तट पर स्थित तपोस्थली पीपाधाम पर चल रहे संत शिरोमणी पीपाजी महाराज की जयंती महोत्सव के तहत शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बेंड बाजों व डीजे पर चलते भजनों व ढोल पर श्रद्धालुओं ने मार्ग में जमकर नृत्य किया। शोभायात्रा में सबसे आगे बड़ी संख्या में साधु संतो की टोली चल रही थी इसके बाद दो घुडसवार हाथों में धर्म ध्वज लिए थे। इनके पीछे श्रद्धालु स्त्री पुरुष भजनों पर नृत्य कर करते व भगवान की पालकी चल रही थी। पीछे बग्गी में पीपाधाम के पीठाधीश्वर संत झंनकारेश्वर दास त्यागी महाराज बैठे थे। शोभायात्रा में ट्रेक्टर ट्रॉलियों में संतों की टोली भजन कीर्तन करती चल रही थी। ट्रॉली में भगवान राधा-कृष्ण की झांकी सजी थी। मार्ग में कई जगह श्रद्धालुओं ने व विश्व हिंदू परिषद सहित विभिन्न धार्मिक संगठनों की ओर से स्वागत किया गया। इस दौरान कई जगह अल्पाहार करा व पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होकर पीपाधाम पहुंची। यहां महाआरती के बाद वृहद भंडारा आयोजित किया गया।
अखिल भारतीय पीपा क्षत्रिय महासभा पुष्करराज की ओर से भी पीपाजी की समाधि के आसपास कलश यात्रा निकाली गई। इसमें महासभा के संरक्षक आज्ञाराम सोलंकी की अगुवाई में समाज के स्त्री पुरुष पीपाजी का जाप करते चल रहे थे। इस अवसर पर समाधि स्थल पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ भी किया गया। महासभा की ओर से पीपाधाम पर आयोजित बैठक में महासभा के उपाध्यक्ष पदमसिंह गोयल सहित दर्जनो लोगों ने विचार व्यक्त किए।
-(पत्रिका संवाददाता जितेंद्र जैकी, झालावाड़)