5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुजुर्गों के लिए खुश खबरी, १ फरवरी से पेंशन में २५० रुपए की बढ़ोतरी

बढ़ी हुई राशि खाते में आने वाली पेंशन पर ही मिलेगी
2 min read
Google source verification
Happy Khabar for the elderly, 250 paisa increase in pension from 1st F

बुजुर्गों के लिए खुश खबरी, १ फरवरी से पेंशन में २५० रुपए की बढ़ोतरी

सुनेल. सामाजिक सुरक्षा के तहत वृद्ध लोगों को मिलने वाली मासिक पेंशन बढ़ा दी गई है। नए आदेशों के मुताबिक अब वृद्धावस्था पेंशन की राशि ५०० से ७५० और ७५० से १ हजार रुपए मिलेगी। इसके आदेश समाज कल्याण विभाग के पास पहुंच चुके हैं, ऐसे में पंचायत समिति की समस्त ग्राम पंचायतों के पेंशनधारियों को फायदा मिलेगा। आदेश १ फरवरी को खातों में आने वाली पेंशन के लिए लागू होंगे।
कनिष्ठ सहायक मनमोहन राठौर ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से आदेश मिल गए है। आदेशों के मुताबिक राजस्थान सामाजिक सुरक्षा, वृद्धावस्था, विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा पेंशन नियम २०१३ के अध्याय १ के नियम २ का उपनियम पंाच को संशोधन किया है। वृद्धावस्था पेंशन में ७५ वर्ष से कम आयु के पेंशनर को ७५० रुपए प्रति माह एवं ७५ वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर को १ हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन देय होगी। इसी तरह विधवा परित्यक्ता एवं तलाकशुदा पेंशन के तहत १८ वर्ष या अधिक लेकिन ६० वर्ष से कम आयु की विधवा, परित्यक्ता/ तलाकशुदा पेंशनर को ५०० रुपए प्रतिमाह, वहीं ६० वर्ष या अधिक किंतु ७५ वर्ष से कम आयु पर १ हजार रुपए प्रतिमाह, ७५ वर्ष एवं उससे अधिक आयु की विधवा को १५०० रुपए प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। गौरतलब है कि यह योजना सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तहत संचालित होती है, जबकि इसका भुगतान जिला कोषाधिकारी कार्यालय से किया जाता है।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन आवेदन पत्र तैयार किए
बकानी. पंचायत समिति की 12 ग्राम पंचायतों में गुरुवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, पालनहार के क्रियान्वयन एंव प्रगति की समीक्षा के लिए शिविर लगा। इसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में चिह्नीकरण, पात्र व्यक्तियों के आवेदन पत्र तैयारी किए। बकानी विकास अधिकारी राजीव तोमर को बरखेड़ाकलां, थोबडिय़ा खुर्द एंव कुशलपुरा ग्राम पंचायत का प्रभारी बनाया। वहीं तहसीलदार अशोक कुमार मित्तल को बकानी, देवनगर, मोड़ी ग्राम पंचायत के प्रभारी रहे। उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार मीणा को बड़ाय, नानौर, रेंपला के प्रभारी रहे। वही नायब तहसीलदार ओमप्रकाश दाधीच आगरिया, करलगांव एंव गरवाड़ा शिविर का प्रभारी अधिकारी बनाया। सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम विकास अधिकारी, आगनबाड़ी कार्यकर्ता, बीएलओं सहित अन्य कर्मचारियों ने सेवाएं दी। इस दौरान गरवाड़ा ग्राम पंचायत में पेंशन योजना के 10 एंव पालनहार योजना के 4 आवेदन प्राप्त हुए। शेष बची पंचायतों में शुक्रवार को शिविर लगेगा।
पेंशन शिविर आज
रीछवा. समाज कल्याण विभाग की ओर से शक्रवार को ग्राम पंचायत भवन में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विशेष शिविर लगेगा। कनिष्ठ लिपिक मधुबाला लक्षकार ने बताया कि वृद्धावस्था, विधवा, तलाकशुदा, दिव्यांग व अन्य प्रकार के विशेष आवयश्कता वाले लोगों के आवेदन पत्र भराए जाएंगे।